नरेश बंसल जी को मिला अहम दायित्व- बने बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष, तेरह अन्य को भी बांटे गए दायित्व

देहरादून- डेढ़ वर्ष के लम्बे अंतराल के बाद त्रिवन्द्र सरकार ने दायित्व वितरण प्रारम्भ कर दिया है जिस क्रम में चौदह लोगों को अहम पदो पर तैनाती दी गई है।जिनमें प्रमुख रूप से नरेश बंसल जी को बेहद महत्वपूर्ण बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है।सुश्री विजया बड़थ्वाल को महिला आय़ोग का अध्यक्ष,जबकि शमीम अहमद को राज्य हज समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।दायित्व वितरण में भाजपा के कद्दावर चेहरों को मौका दिया गया है।यह एक शुभ संकेत है कि सरकार पार्टी के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य कर रही है।अन्य दायित्वधारियों का विवरण सूची मे देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed