देहरादून में नेशनल हैन्डलूम ऐक्सपो का शुभारंभ 24 दिसम्बर सोमवार से, मुख्यमंत्री करेंगे उदघाटन

देहरादून–(विकास कुमार द्वारा) उत्तराखंड वासियों को देश के भिन्न भिन्न प्रान्तों के हस्तशिल्प से रुबरु कराने वाले मेले “नेशनल हैन्डलूम ऐक्सपो” का इस बार भी वृहद तैयारी के साथ आयोजन जा रहा है। उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद एवं उद्योग निदेशालय द्वारा आयोजित होने वाले इस मेले का शुभारंभ कल 24 दिसम्बर दिन सोमवार को परेड ग्राउण्ड देहरादून मे हो रहा है जिसका उदघाटन अपरान्ह तीन बजे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत द्वारा किया जाएगा।ऐक्सपो का प्रायोजन विकास आयुक्त (हथकरघा) भारत सरकार द्वारा किया जाऐगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed