बिहारी महासभा ने “निर्विरोध” चुनी नई कार्यकारिणी ,ललन सिंह अध्यक्ष बने जबकि वरिष्ठ पत्रकार चन्दन झा दोबारा चुने गए सचिव

देहरादून–बिहारी महासभा के सैकड़ों सदस्यों के उपस्थिति में बिहारी महासभा के निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई बिहारी महासभा में अध्यक्ष पद के लिए श्री ललन सिंह को निर्विरोध चुन लिया गया इसके बाद सचिव पद के लिए पहले से ही सचिव के पद पर रहे व पत्रकार चंदन कुमार झा को निर्विरोध सर्वसम्मति से सचिव की जिम्मेदारी दी गई बिहारी महासभा के वरिष्ठ सदस्य एवं फाउंडर मेंबर श्री विद्या भूषण सिंह को उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया वहीं प्रभात कुमार को सर्वसम्मति से सह सचिव चुना गया इसके अलावा 5 कोर कमेटी के मेंबर क्रमशः आलोक सिंहा .सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल , अमरेंद्र कुमार , उमेश राय , हीरालाल साह को सर्वसम्मति से कोर कमेटी का मेंबर चुन लिया गया । आपको बता दें कि बिहारी महासभा एक समाजवादी संगठन है जो एक दशक से उत्तराखंड में कई सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रम करते आ रही है लंबे समय से चुनावी मोड में चल रहे बिहारी महासभा के अधिकारी पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से आज कर दिया गया है । पीठासीन अधिकारी बिहारी महासभा के कोषाध्यक्ष रितेश कुमार ने कहा कि इलेक्शन की प्रक्रिया संवैधानिक तरीके से की गई थी एवं बिहारी महासभा के संविधान को ध्यान में रखकर सभी पदाधिकारियों का चयन निर्वाचन कर दिया गया सभा के निर्वाचित पदाधिकारियों के चुने जाने के बाद श्री रितेश कुमार का नाम पुनः कोषाध्यक्ष के लिए सचिव चंदन कुमार झा ने उठाया जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया ।चुने हुए पदाधिकारियों ने पुराने अध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिंह को भावभीनी विदाई दी पुराने अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कहा कि बिहारी महासभा एक सामाजिक संगठन है और नवीन कार्यकारिणी इसको आगे बढ़ाएं एवं अच्छे तरीके से बिहारी महासभा को उत्तराखंड के हित में समाज के हित में आगे बढ़ाएं । नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि जन सरोकारों से जुड़े मुद्दे बिहारी महासभा के संविधान के मुद्दे को सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय के तर्ज पर आगे बढ़ाया जाएगा नवीन कार्यकारिणी के इलेक्ट हुए सचिव चंदन कुमार झा ने कहां की पारदर्शिता को ध्यान में रखकर उत्तराखंड के हित को ध्यान में रखकर बिहारी महासभा के संविधान को ध्यान में रखकर बिहार के संस्कृति धरोहर को उत्तराखंड के संस्कृति और धरोहरों को कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जाएगा एवं बिहारी महासभा को और सशक्त किया जाएगा श्री झा ने कहा कि बिहारी महासभा एक सांस्कृतिक पारिवारिक संगठन है इसको प्रदेश के हित को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाया जाएगा निर्वाचित सभी सदस्यों ने अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह को भावभीनी विदाई दी एवं नई कार्यकारिणी के गठन पर अपनी खुशी व्यक्त की बिहारी मां सभा के गठन कार्यक्रम में सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया एवं पुष्प गुच्छ देकर नए पदाधिकारियों का स्वागत भी किया। सभी सम्मानित जनो के प्रति चन्दन कुमार झा सचिव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। (सूर्यजागरण न्यूज पोर्टल के सम्पादक सुरेन्द्र अग्रवाल ने बिहारी महासभा द्वारा सैकड़ों सदस्यों की उपस्थिति में पारदर्शी प्रक्रिया अपना कर नई कार्यकारिणी के चयन की मुक्तकंठ से सराहना की।उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश व बिहार की सर्वमान्य संस्था होने का दावा करने वाली अन्य संस्थाए भी इससे सबक सीखेगी और षडयंत्र कर कब्जा जमाने की पृवत्ति का परित्याग करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed