सराफा मन्डल देहरादून की सराहनीय पहल, असहायों को कम्बल वितरण कर दे रहे हैं मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण

देहरादून–समाज के भिन्न भिन्न क्षेत्रों मे अनेक संगठन कार्यरत हैं, परन्तु उनमें कुछ मे ही मानव सेवा का जज्बा दिखाई देता है। ऐसा ही एक संगठन है सराफा मन्डल देहरादून, जो अपने मुखिया सुनील मैसौन (अध्यक्ष) के नेतृत्व मे प्रत्येक सामाजिक दायित्वो का निर्बहन कर रहा है। सराफा व्यवसाय से प्रत्यक्ष या परोक्ष रुप से जुड़े हर व्यक्ति के दुख तकलीफ मे सदैब तत्पर दिखाई पड़ता है। इसके साथ ही देहरादून मे होने वाली शायद ही कोई सामाजिक गतिविधि हो जिसमें सराफा मन्डल द्वारा सहभागिता न करता हो,यहां तक की समय समय पर रक्तदान शिविर तक का आयोजन कर सराफा व्यवसायी रक्तदान करते हैं। इन दिनों समूचा उत्तराखंड भीषण सर्दी के दौर से गुजर रहा है।सक्षम परिवार तो अनेक साधनों से अपना बचाव कर लेता है।परन्तु गरीब असहाय लोग ठिठुरने को विवश होते हैं। हर जिम्मेदारी केवल सरकारी तंत्र पर छ़ोड़ने की परम्परा बन गई है, ऐसे में एक बार फिर सराफा मन्डल आगे आया है, देहरादून सराफा मन्डल ने असहायों को कम्बल वितरण का अभियान छेड़ रखा है। पदाधिकारी गण निरन्तर कम्बल वितरण मे जुटे हैं। मन्डल के अध्यक्ष सुनील मैसौन की ओर से सभी सराफा व्यवसायियों से अपील भी की जा रही है कि क़ोषाध्यक्ष सचिन कर्णवाल से कम्बल प्राप्त कर असहाय को ठंड से बचाने का प्रयास करें।सराफा मन्डल की इस मानव सेवा को सर्वत्र सराहना मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।