नेशनल हैन्डलूम एक्सपो का हुआ समापन,दूनवासियो ने जमकर खरीदे उत्पाद, बिक्री का आंकड़ा छह करोड़ के पार

देहरादून – उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद उद्योग निदेशालय, देहरादून द्वारा आयोजित एवं विकास आयुक्त (हथकरघा) भारत सरकार द्वारा प्रायोजित दिनांक 21 दिसंबर से 10 जनवरी, 2019 तक देहरादून के परेड ग्राउंड चले नेशनल हैण्डलूम एक्सपो का आज गुरूवार को विधिवत समापन हो गया।
समापन के अवसर पर उपनिदेशक उद्योग शैली डबराल ने कहा कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष नैशनल हैण्डलूम एक्सपो को अच्छी प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने कहा कि देश के 17 राज्यों से आये 200 हथकरघा बुनकरों में उत्साह देखने को मिला, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अच्छी सेल देखने को मिली। इस वर्ष पूरे नैशनल हैण्डलूम एक्सपो में कुल सेल 6 करोड़ 12 लाख हुई। उन्हांने कहा कि हमें खुशी है कि दूनवासी हथकरघा के प्रति अधिक उत्सुक दिखे। विभाग की ओर से सभी हथकरघा बुनकरों को एक्सपो समापन पर प्रमाण पत्र भी वितरित किये।
नैशनल हैण्डलूम एक्सपो में आंध्र प्रदेश के श्रीबाला जी हैण्डलूम शिल्क सोसाईटी द्वारा सर्वाधिक हथकरघा उत्पादों की बिक्री की गई। द्वितीय स्थान पर गणपति शिल्क तमिलनाडू हथकरघा एवं हस्तशिल्प रही। उत्तराखण्ड राज्य में गरीब नवाज कॉपरेटिव सोसाईटी काशीपुर द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया, तो द्वितीय स्थान पर हिमालया अंगूरा एवं ऊन विपणन विकास समिति तथा तृतीय स्थान पर कुटीर उद्योग कल्याण समिति हथकरघा उत्पाद विपणन करने में सफल रही। प्रदर्शनी में प्रथम बार आये वासिक लद्दाख हैण्डलूम विवर्स इडस्ट्रीयल कोआपरेटिव सोसाईटी कारगिल लद्दाख के विशिष्ट ऊनी उत्पादों की भी एक्सपो में भारी मांग रही।
समापन के अवसर पर उप निदेशक शैली डबराल ने 17 राज्यों से आये हथकरघा बुनकरों का धन्यवाद किया। देश के विभिन्न प्रांतों से आये बुनकरों द्वारा बताया गया कि एक्सपो की व्यवस्थाऐं सुव्यवस्थित रहीं, तथा बुनकरों को एक्सपो में उपलब्ध व्यवस्थाऐं देश में आयोजित अन्य एक्सपो के अपेक्षा काफी बेहतर रही।
नैशनल हैण्डलूम एक्सपो के समापन के अवसर पर विभागिय अधिकारियों के अतिरिक्त उप निदेशक श्रीमती शैली डबराल, मेला अधिकारी केसी चमोली, जगमोहन बहुगुणा, एसएस नेगी सहित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।