गणतंत्र दिवस को समर्पित सरस मेले के सांध्यकालीन सत्र मे नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा ह्दयेश ने की देश की तरक्की में योगदान की अपील

हल्द्वानी/ देहरादून ( उत्तराखंड)–कुमाऊॅ के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में आयोजित सरस मेले में राष्ट्रीय पर्व ’’गणतंत्र दिवस’’ को समर्पित सायंकालीन संध्या का मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डाॅ.इन्दिरा हृदयेश ने दीप जलाकर शुभारम्भ किया।
डाॅ. हृदयेश ने देश के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने देश की आजादी व संविधान के महत्व के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी प्राप्त होने के पश्चात हमारे देश को चलाने के लिए देशवासियों की भावनाओं के अनुरूप नीति, नियम, कानून से परिलक्षित संविधान बनाया गया। संविधान सभा ने देश को चलाने के लिए सुव्यवस्थित प्रणाली के रूप में संविधान का निर्माण किया। उन्होंने सभी नागरिकों से देश की संम्प्रभुता, अखण्डा एवं एकता को बनाए रखने के साथ ही देश की तरक्की में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश आजाद है और देश को चलाने के लिए लिखित संविधान भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इस बात पर जोर देने की आवश्यकता है कि देश की आर्थिकी को किस प्रकार बढ़ाई जाये तथा बेरोजगार व्यक्तियों को किस प्रकार रोजगार उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने कहा कि बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के देश की भावी पीढ़ी को पर्याप्त खेल सुविधाएं भी देने की आवश्यकता है।
उन्होंने सुदूरवर्ती राज्यों से आए स्वयं सहायता समूहों को मेले में प्राप्त अनुभवों को जिला प्रशासन के साथ साझा करने के लिए कहा ताकि भविष्य में उनके सुझावों पर विचार करते हुए मेले को और अधिक भव्य बनाया जा सके।
सांध्यकालीन कार्यक्रम में ध्रुव जोशी के देश भक्ति पर आधारित सेनिक पुत्र की शिकायत वाले वक्तव्य ’’दीपावली पर क्यों नही आए पापा’’ ने तथा वीडीओ सुनील कुमार चन्याल ने गीत-संदेशे आते हैं, अशोक कुमार शर्मा की प्रस्तुति ऐ वतन ऐ वतन तथा सुजाता नृत्यालय द्वारा प्रस्तुत की गयी विभिन्न प्रस्तुतियों ने जनता में देश भक्ति का जज़्बा, जुनून व नई उमंग भर दी। राहुल कुमार की मिमिक्री ने तथा प्रशान्त भट्ट ने गीतों के माध्यम से जनता का खूब मनोरंजन किया। इसके साथ ही सूचना विभाग के रजिस्टर्ड सांस्कृतिक दल दिव्य ज्योति कला समिति ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियाॅ दी। इससे पहले पूर्वानह 11 बजे परियोजना निदेशक बाल कृष्ण द्वारा सरस मेले ध्वजारोहण किया गया तथा इसके पश्चात विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाॅ. हृदयेश ने लक्ष्मी बड़शीलिया द्वारा लिखित ’’एहसास बदलते रिश्तों का’’ पुस्तक का भी विमोचन किया। कार्यक्रम का संचालन नवीन पाण्डे, मीनाक्षी कीर्ति तथा हेमन्त बिष्ट ने किया। मेले में अभी तक 3 करोड़ 43 लाख रूपये का कारोबार हो चुका है।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, सिटी मजिस्टेट पंकज उपाध्याय,जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, अशोक कुमार, तनवीर अनवर, शोभा बिष्ट, भागीरथी देवी, हरीश सम्मल के अलावा बडी संख्या में दर्शक एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।