युवा उत्तराखंड रोजगार एवं उद्यमिता की ओर नामक कार्यक्रम परेड ग्राउण्ड मे 6 मार्च को, मंत्री धन सिंह रावत ने लिया तैयारियों का जायजा

देहरादून- प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड में 6 मार्च को आयोजित होने वाले “युवा उत्तराखण्ड रोजगार एवं उद्यमिता की ओर” कार्यक्रम के सफल आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं का परेड ग्राण्ड में व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर सभी सम्बंधित आधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में युवाओं के व्यापक हित में यह महत्वपूर्ण व अद्भुत कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। लगभग 10 हजार युवाओं की इसमें भागीदारी होगी। राज्य गठन से अब तक की इस 19 साल की यात्रा में पहली बार प्रदेश में युवाओं के हित में इस प्रकार का भव्य कार्यक्रम आयोजित हो रहा हैं। अतः कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाय।
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत होंगें। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में आने वाले युवा छात्र-छात्राऐं मुख्यमंत्री से संवाद भी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अबतक लगभग 4 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा 50 स्टाल लगाये जायेंगे। कार्यक्रम के 4 सत्र. होंगे, अंतिम सत्र समापन का होगा। लगभग 55 काॅलेजों के छात्र इसमें प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान कर उन्हें राज्य के विकास में सहभागी बनाये जाने के लिए ही प्रदेश में आगामी 6 मार्च को व्यापक स्तर पर ‘‘युवा उत्तराखण्ड रोजगार एवं उद्यमिता की ओर‘‘ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी अपर सचिव उच्च शिक्षा डाॅ. इकबाल अहमद को उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों से समन्वय बनाने के भी निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि विभिन्न कालेजो के जो छात्र इस कार्यक्रम में भागीदारी नही कर पायेंगे, उनके लिये कालेजो में एडुसेट के माध्यम से परेड ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम को लाइव दिखाया जायेगा। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्तराखण्ड के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने सवर्णिम भविष्य के निर्माण की दिशा तय कर सकें। कार्यक्रम में पर्यटन, कृषि, उद्यमिता, सहकारिता व अन्य क्षेत्रों में स्वरोजगार को प्रोत्साहन के लिए विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों के बारे में व्याख्यान एवं फिल्म प्रदर्शन के माध्यम से युवाओं को जानकारी दी जायेगी तथा परेड ग्राउण्ड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लघु उद्योग, पर्यटन, सेवा क्षेत्र में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर सम्बन्धित विभागों द्वारा स्टाॅल माध्यम से युवाओं को जानकारियां उपलब्ध करायी जायेगी।
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि कार्यक्रम को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मुख्य रूप से सम्बोधित करेंगे। विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ भी इस अवसर पर अपने विचार रखेंगे। इसके साथ ही पर्यटन, लघु उद्योग, सेवा क्षेत्र से सम्बन्धित सेक्टोरियल सेशन भी आयोजित होंगे। जिन में युवाओं के साथ ही नये लघु उद्यमी भी प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागियों को विषय विशेषज्ञ उनकी रूचि से सम्बन्धित उद्योग एवं रोजगारों के विषय में जानकारियाँ उपलब्ध करायेंगे।
उन्होंने कहा कि, राज्य में वर्ष 2019 को रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। प्रदेश में रोजगार व स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों, नीतियों व रोजगार के अवसरों के बारे में युवाओं को जागरूक किया जायेगा। कार्यक्रम में विभिन्न रोजगार परक योजनाओं एवं कार्यक्रमों से सम्बन्धित पाकेट बुकलेट का भी वितरण किया जायेगा। उन्होंने इस आयोजन को गरिमामय ढ़ंग से आयोजित किये जाने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।