उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के प्रयासों से पकड़े गए पत्रकारों के हमलावर :निशीथ सकलानी

देहरादून-उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने प्रैस को जारी एक बयान में बताया कि पिछले चार दिनों में दो मीडिया कर्मियों पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने वाले बदमाश घटना के पांचवे दिन आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गये। ज्ञात हो कि पत्रकारों पर हमलों के तुरन्त बाद ‘उत्तराखंड पत्रकार महासंघ’ ने घटना की घोर निंदा करते हुए अपराधियों को पकड़ने के लिए पहले देहरादून पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक अपराध/कानून व्यवस्था श्री अशोक कुमार से मिलकर कड़ी कार्यवाही की मांग की थी। बाद में उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने उक्त संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पत्रकारों के हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की थी। महासंघ के अनुरोध पर ही डीजीपी ने बदमाशों पर ईनाम घोषित कर एस एस पी नैनीताल को निर्देशित किया कि पत्रकारों के हमलावरों हर हाल में तुरन्त गिरफ्तार किया जाये। उत्तराखंड पत्रकार महासंघ की जोरदार पहल और भारी दबाव का ही परिणाम है कि आखिरकार आज पत्रकारों के हमलावरों को पकड़ने में पुलिस कामयाब रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।