नंदा देवी राज जात व बड़ी नंदा देवी जात आयोजन समिति में चल रही खींचतान को लेकर प्रशासन के प्रयासों से आयोजित बैठक बेनतीजा

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
नंदा देवी राज जात व बड़ी नंदा देवी जात आयोजन समिति में चल रही खीचतान को लेकर प्रशासन के प्रयासों से आयोजित बैठक बेनतीजा रही। इस बैठक में नंदा देवी राज जात के पड़ावों से आए हक हकूकधारियों ने शिरकत की।
लेकिन श्री नंदा देवी राज जात समिति के पदाधिकारियों ने बैठक से दूरी बनाए रखी। इस समिति ने राज जात के आयोजन 2027 में किए जाने का निर्णय पहले ही लिया गया है।
जिलाधिकारी सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी गौरव कुमार पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के साथ मध्यस्थता के लिए मुख्यमंत्री के समन्वयक दलवीर दानू , जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट उपस्थित थे। सरकार की ओर से आए मुख्यमंत्री के समन्वयक दलवीर दानू ने व्यवस्थाओं को लेकर बातें रखी ।
उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में यात्रा को लेकर जिस प्रकार धामिZक मान्यता के अनुसार मलमास के चलते 15 दिन की देरी हुई है उससे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में खतरे हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि यात्रा को इस वर्ष आयोजित न करने पर सभी को सहमति देनी चाहिए । जिलाधिकारी गौरव कुमार ने भी यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर वर्तमान में चल रहे निमाZण कायोZ की वस्तु स्थिति सामने रखी। और कहा कि यात्रा आयोजन को लेकर पुर्नविचार किया जाना चाहिए।
नंदा देवी सिद्ध पीठ कुरूड़ से आए बड़ी नंदा जात आयोजित समिति के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि परंपराओं का निर्वहन जरूरी है। ऐसे में इस वर्ष ही मुर्हत के अनुसार बड़ी नंदा जात का आयोजन किया जाएगा। कहा कि महा पंचायत में लिए गए निर्णयों के अनुरूप बसंत पंचमी को कुरूड़ मंदिर में यात्रा का दिन पट्टा गौड पुजारियों द्वारा विधि विधान से जारी किया जाएगा। कहा कि यात्रा को लेकर सभी हकहकूकधारियों में उत्साह है।
अध्यक्ष ने बताया कि बधाण क्षेत्र , बंड क्षेत्र , दशोली क्षेत्र , दशमद्वार सहित अन्य देवी देवताओं के इस यात्रा में शामिल होन की सहमित मिल चुकी है। कहा कि यह यात्रा संसाधनों का नहीं बल्कि आस्था का विषय है। श्रद्धालु हकहकूकधारी यात्रा को अपने संसाधनों से पूरी करने के लिए सक्षम हैं।
इस अवसर पर नंदा देवी के खटकधारी थोकदार वीरेंद्र सिंह रावत , देवाल के प्रमुख तेजपाल सिंह , डीपी पुरोहित , सुखवीर रौतेला, नरेश प्रसाद गौड , अशोक कुमार गौड, नंदन सिंह रावत, अतुल शाह , भगवती मैंदोली , लक्ष्मण सिंह बिष्ट सहित कई लोग शामिल थे।
प्रशासन द्वारा नंदा देवी राज जात आयोजन को लेकर कुरूड़ सिद्धपीठ व कासुंवा नौटी की समिति के बीच चल रहे घमासान को लेकर प्रशासन की प्रयासों के बाद भी आयोजित बैठक में श्री नंदा देवी राज जात समिति के पदाधिकारी नहीं पहुंचे। जबकि उन्हें बैठक में बुलावा भेजा गया था। ऐसे में बैठक में समाधान का रास्ता भी आगे नहीं बढ़ पाया।
इस पूरे प्रकरण पर जिलाधिकारी क्या कहते है-
“नंदा देवी राज जात को लेकर कुरूड़ व नौटी की समिति के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। श्री नंदा देवी राज जात समिति के पदाधिकारियों ने पूजा कार्यक्रम का हवाला देते हुए बैठक में नहीं पहुंचे। जबकि कुरूड़ समिति के पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों के आगे व्यवस्थाओं को लेकर जमीनी हकीकत रखी गई है। फिलहाल आयोजन को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाया है।

– गौरव कुमार जिलाधिकारी चमोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।