बॉलीवुड सिंगर कनिका से मिलने वाले नेता, डॉक्टर व कारोबारी लापता

कोरोना पीड़ित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कानपुर में संपर्क में आने वालों की संख्या बढ़कर 150 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हलकान है। ऐसे 57 लोगों की खोज स्वास्थ्य विभाग ने कर ली है। बाकी की हाई-प्रोफाइल अपार्टमेंट में तलाश चल रही है। इसके लिए 15 टीमें लगाई गई हैं।

कानपुर और लखनऊ में सैकड़ों लोगों की जान सांसत में डालने वाली कनिका का खौफ यहां रविवार को भी जारी रहा। बताया जा रहा है कि कानपुर में कनिका के रिश्तेदार के कल्पना टॉवर के 902 नंबर अपार्टमेंट में हुई गृहप्रवेश पार्टी में 150 से अधिक लोग शामिल थे। एक-एक कर 73 लोगों ने कनिका से मुलाकात की थी। इनमें कई लोग कानपुर के बाहर के आए थे, जो आयोजन के बाद निकल गए।

बाहर वालों में कई नेता, व्यवसायी और डॉक्टर भी बताए जा रहे हैं। इन लोगों को पता नहीं चल पाया है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। टेलीफोन पर सभी से संपर्क करने की कोशिश हो रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कनिका से मिलने के बाद ये लोग कहां जाकर किसके साथ मिले। इन लोगों से मुलाकात करने वाले भी कितने लोगों से मिले, इसकी भी खोजबीन हो रही है। जहां-जहां ये लोग गए, उन स्थानों को भी सेनेटाइज किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की शंका न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed