कटरा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.6 रही तीव्रता
कटरा, जम्मू-कश्मीर में आज सवेरे 5 बजकर 8 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 दर्ज की गई।
जैसे ही लोगों को धरती के हिलने का अहसास हुआ सब बाहर की तरफ दौड़ पड़े। लोगों में भूकंप के बाद दहशत का माहौल था। हालांकि अभी इस कंपन से किसी हानि का पता नहीं चला है।
