सियासत गरमाने आज हरिद्वार आएंगे अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार आएंगे। वह हरिद्वार में शो रोड करने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से बात करेंगे।
केजरीवाल के आने से एक बार फिर उत्तराखंड की चुनावी सियासत के गरमाने के आसार हैं। इस बार भी राजनीतिक पार्टियों की केजरीवाल पर नजर रहेगी कि वह क्या एलान करते हैं।
इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून व उत्तरकाशी में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। जबकि सासंद भगवंत मान ने ऊधमसिंह नगर जिले में किसान संकल्प यात्रा निकाली। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने हरिद्वार व ऋषिकेश का दौरा किया।
