लुधियाना की सेंट्रल जेल में रची गई थी कोर्ट धमाके की साजिश

लुधियाना के कोर्ट परिसर में धमाके की पूरी साजिश पंजाब की सबसे बड़ी सेंट्रल जेल लुधियाना में रची गई थी। इस ब्लास्ट के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। ब्लास्ट के दौरान मारा गया पंजाब पुलिस का पूर्व हेड कांस्टेबल गगनदीप सिंह लुधियाना की सेंट्रल जेल की बीकेयू 4 में कुख्यात तस्कर रंजीत बाबा उर्फ चीता और आरडीएक्स के मामले में आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ बाक्सर के साथ बंद था।
केंद्रीय एजेंसियों और पंजाब की एजेंसियों ने जब सेंट्रल जेल में जाकर दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई तो कई अहम सुराग सामने आए। इसके बाद शनिवार को दोनों प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए और कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। जिस समय दोनों आरोपियों को पेश किया गया उस समय किसी को भी जाने की इजाजत नहीं दी गई। अदालत में दलीलें सुनने के बाद उन्हें सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। वहां से कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों आरोपियों को सिविल अस्पताल मेडिकल के लिए ले जाया गया। मेडिकल कराने के बाद दोनों को सीआईए पूछताछ के लिए ले जाया गया। जहां बताया जा रहा है कि सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ साथ पंजाब की खुफिया एजेंसिया और केंद्र की खुफिया एजेंसियों के साथ साथ जांच एजेंसियां पूछताछ करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed