उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव प्रचार भी अंतिम दौर में है। इसी क्रम में राज्य में स्टार प्रचारकों की रैलियों का दौर जारी है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के श्रीनगर पहुंचे थे। जहां उन्होंने जनसभी को संबोधित किया।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को घेरा और कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र उत्तराखंड का विकास करेगा। कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र, इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी ने अपना संबोधन गढ़वाली में शुरू किया।
पीएम ने कहा कि देवभूमि की माटी को माथे लगाने का मन था। इसलिए बाबा केदार ने मुझे पुकारा और मैं यहां सीधे चला आया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली, पंथ्या दादा, माधो सिंह भंडारी जैसे वीरों को याद किया और उनकी वीरता को प्रणाम किया।
