10 हजार लोगों की प्यास बुझायेगी छह पेयजल योजनाएं

कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत कहा शीघ्र पूर्ण करें योजनाएं
देहरादून। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन व स्वीकृत पेयजल योजनाओं का कार्य शीघ्र पूरा कर दिया जायेगा। इसके लिये जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिये गये हैं। बिडोली गाड पाबौं पम्पिंग योजना, एनआईटी सुमाड़ी पेयजल योजना, कण्डारस्यूं पम्पिंग योजना, हस्यूडी-भीड़ा-गंगाऊ पम्पिंग योजना, कैन्यूर-थलीसैंण पेयजल योजना एवं थलीसैंण, पाबौं व खिर्सू विकासखण्ड के अंतर्गत जल जीवन मिशन योजना के पूर्ण हो जाने से क्षेत्र के 150 से अधिक गांवों के 10 हजार लोग लभान्वित होंगे।
कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज सचिवालय स्थित डीएमएमसी सभागार में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन एवं स्वीकृत आधा दर्जन पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, जिसमें जल संस्थान एवं पेयजल निमग के अधिकारी उपस्थित रहे। डॉ0 रावत ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल संबंधी समस्याओं को शीघ्र दूर कर दिया जायेगा, इसके लिये क्षेत्र में विभिन्न पेयजल योजनाएं संचालित की जा रही हैं। डॉ0 रावत ने बताया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के लिये छह बड़ी पेयजल योजनाएं स्वीकृत की गई है, जिनका निर्माण कार्य पूरा हो जाने से पेयजल संकट समाप्त हो जायेगा। उन्होंने कहा कि बिडोली गाड पाबौं पम्पिंग पेयजल योजना, एनआईटी सुमाड़ी पम्पिंग योजना, हस्यूड़ी-भीड़ा-गंगाऊ पेयजल योजना को शीघ्र शुरू करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये हैं। इसके अलावा अधिकारियों को कण्डारस्यूं पम्पिंग योजना के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने को कहा गया। बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ0 रावत ने थलीसैंण, पाबौं एवं खिर्सू विकासखण्ड के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति आख्या भी अधिकारियों से तलब की। उन्होंने योजना से अच्छादित गांवों में शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कर लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने को कहा। डॉ0 रावत ने विभागीय अधिकारियों को योजना के तहत अधिक से अधिक गांवों को जोड़ने के निर्देश भी दिये ताकि प्रत्येक परिवार को पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि इन आधा दर्जन पेयजल योजनाओं के पूरे होने से क्षेत्र के 150 से अधिक गांवों के दस हजार लोग लाभान्वित होंगे, जिससे क्षेत्र में पेयजल समस्या से लोगों को छूटकार मिल सकेगा। बैठक में अपर सचिव पेयजल मेहरबान सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव सुनील सिंह, मुख्य महाप्रबंधक जल संस्थान नीलिमा गर्ग, मुख्य अभियंता पेयजल निगम के.के. रस्तोगी, मुख्य अभियंता स्वजल बी.के. पाण्डे, अधीक्षण अभियंता पौड़ी प्रवीन सैनी, सहायक अभियंता अजय कुमार गुरूंग सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।