विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने 13वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का किया उद्घाटन

देहरादून। उत्तराखंड स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा 13वीं नेशनल ताइक्वांडो चौंपियनशिप का आयोजन रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ। दो दिवसीय चौंपियनशिप का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण, खेल मंत्री रेखा आर्या, यूकेएसटीए के प्रेसिडेंट रौनक जैन, यूकेएसटीए के चेयरमैन और मुख्य संरक्षक डॉ. एस फारूक, यूकेएसटीए के आयोजक और महासचिव जावेद खान, और कोरियाई ग्रैंडमास्टर किम की उपस्थिति में किया गया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा, “यूकेएसटीए द्वारा उत्तराखंड में इस तरह के एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन करना सराहनीय प्रयास है। यह हमारे राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए अपना कौशल दिखाने का एक बेहतरीन मंच है। इंसान को किसी भी प्रकार का खेल खेलना आवश्यक है क्योंकि यह हमारे अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करता है और जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है।”
इसके बाद मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों द्वारा राइजिंग एरा वॉल्यूम-ट का विमोचन किया गया। श्रोताओं को संबोधित करते हुए रेखा आर्या ने कहा कि ताइक्वांडो अपने आप में हमें आत्मरक्षा की कई तकनीकें सिखाता है। यह सिर्फ लड़कों के लिए ही नहीं बल्कि लड़कियों के लिए भी एक अद्भुत खेल है। मुझे आज यहां 3 साल की उम्र से बच्चों से लेकर युवा प्रतिभागों को देखकर बेहद खुशी हो रही है। मैं सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देती हूं और चाहती हूं कि वे जीवन में अभूतपूर्व सफलता हासिल करें और ओलंपिक खेलों में एक दिन उत्तराखंड और भारत का प्रतिनिधित्व करें। इस अवसर पर बोलते हुए, डॉ. एस फारूक ने कहा, “ताइक्वांडो एक ऐसा खेल है जो दिल और दिमाग दोनों से ही खेला जाता है। यह सबसे अच्छी गतिविधियों में से एक है जिसे कोई अपनी आत्मरक्षा के लिए सीख सकता है। मैं यहाँ मौजूद सभी को शुभकामनाएं देता हूँ चाहता हूँ कि आज यहां सभी प्रतिभागी इसे एक खेल की भावना से प्रदर्शित करें और किसी को जानबूझकर नुकसान न पहुंचाएं। ताइक्वांडो चौंपियनशिप का आयोजन सीनियर, जूनियर, सब-जूनियर और कैडेट सहित सभी भार वर्ग में किया जा रहा है। इस दो दिवसीय चौंपियनशिप में उत्तराखंड, हरियाणा, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, असम, झारखंड, उड़ीसा, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, नागालैंड, राजस्थान और सिक्किम सहित 15 से अधिक राज्य भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष, हिना हबीब, संयुक्त सचिव रज़ा हुसैन, और मोहम्मद उमर सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।