पुरुषार्थ आश्रम पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री हुआ भव्य स्वागत

  • धर्म एवं संस्कृति की पताका को विश्व भर में फहरा रहे हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री:- महामनीषी निरंजन स्वामी

हरिद्वार। उत्तराखंड दौरे पर आए बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री देर शाम आचार्य बालकृष्ण के साथ अचानक भारतमाता पुरम में स्थित पुरुषार्थ आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने आश्रम के अध्यक्ष महामनीषी निरंजन स्वामी महाराज से भेंट वार्ता कर सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। निरंजन स्वामी महाराज ने आचार्य बालकृष्ण और पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज का फूल माला पहनाकर एवं शॉल उड़ाकर स्वागत किया। इस दौरान निरंजन स्वामी महाराज ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज सनातन धर्म की रीढ़ है। जो भारत सहित विदेशों में भी धर्म एवं संस्कृति की पताका को फहरा रहे हैं। जिससे सनातन विरोधी ताकतें उनके विरुद्ध खड़ी हो रही है। लेकिन समस्त संत समाज उनके साथ है और कदम से कदम मिलाकर दिन-रात उनके साथ खड़ा है। हम सभी पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज की दीर्घायु की कामना करते हैं। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण महाराज ने कहा कि आज समाज को पंडित देवेंद्र शास्त्री जैसे विद्वान महापुरुषों की आवश्यकता है। जो धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्धन में अपना योगदान प्रदान कर रहे हैं। हम सभी पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस दौरान बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने कहा कि वह बहुत सौभाग्यशाली है। जो उन्हें हरिद्वार की पावन भूमि पर संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ है। महामनीषी निरंजन स्वामी उनके बड़े भाई समान है। काफी समय से वह उनसे मिलने के लिए आतुर थे। परंतु समय की व्यस्तता के कारण वह उनसे मिल नहीं पा रहे थे। आज उनके आश्रम पहुंचकर उन्हें आनंद की अनुभूति हुई है। इसके बाद वह कनखल स्थित दिव्य योग मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने आचार्य बालकृष्ण महाराज से कई मुद्दों पर गहन चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।