दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर को लोक पुस्तकालय घोषित किये जाने पर सीएम का आभार व्यक्त किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में महानगर भाजपा के प्रतिनिधियों ने भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में भेंट की। उन्होंने दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर देहरादून को लोक पुस्तकालय घोषित किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर को और अधिक उपयोगी बनाये जाने के लिये यह निर्णय लिया गया है। इससे विद्यार्थी, शोधार्थी एवं बुद्धिजीवियों के साथ साहित्य प्रेमियों को सुविधा होगी। शहर के केंद्र में उपयुक्त स्थल पर स्थापित यह संस्थान सभी के आवागमन के लिये भी सुविधायुक्त होने से इसकी उपयोगिता भी बढ़ेगी। इस अवसर पर सुरेन्द्र राणा, विजेन्द्र थपलियाल, सुमित पाण्डे, अंजू बिष्ट, प्रकाश बडोनी आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि गत 20 जनवरी 2023 को भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर के पदाधिकारियों की टीम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंटकर एक ज्ञापन सौंपा था जिसमें निवेदन किया था कि स्मार्ट सिटी द्वारा लैंसडाउन चैक देहरादून में एक लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है उसका नाम मॉडर्न दून लाइब्रेरी रखा है। महानगर अध्यक्ष ने ज्ञापन में अनुरोध किया था कि उत्तराखंड के आम जनमानस की भावनाओं का ध्यान में रखते हुए इस लाइब्रेरी का नाम परिवर्तन करके किसी महापुरुष अथवा लोक भावनाओं से जुड़े किसी विशेष नाम पर रखा जाए। आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन भावनाओं का सम्मान करते हुए इस अनुरोध को स्वीकार किया और मॉडर्न दून लाइब्रेरी का नाम बदलकर लोक पुस्तकालय रखने का निर्णय लिया। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि यह अत्यंत सराहनीय एवं स्वागत योग्य है। सीएम जन भावनाओं से जुड़े जनहित के विषयों पर निर्णय कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ही नहीं अपितु उत्तराखंड के लोक नायक एवं जन नायक की भूमिका में कार्य कर रहे हैं। महानगर देहरादून सीएम के इस निर्णय की भूरी भूरी प्रशंसा तो करता ही है साथ ही उच्च आदर्शों एवं गरिमामय निर्णय के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।