मंत्री जोशी ने मसूरी मॉल रोड की सतह सुधारीकरण योजना का किया शिलान्यास

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज मसूरी पहुंचे। जहां मंत्री जोशी ने मसूरी में लगभग ढाई किलो मीटर लंबी माल रोड के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण और कार्यदायी संस्था उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग द्वारा रु. 677.08 लाख की माल रोड़ की सतह सुधारीकरण के कार्य का विधिवत रूप से शिलान्यास किया गया। गौरतलब है कि माल रोड की सतह ऊपर होने के कारण बरसात का पानी होटलों और दुकानों में जाने के कारण व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसका व्यापारियों की परेशानियों दृष्टिगत मंत्री गणेश जोशी ने अपने वायदे को पूरा करते हुए आज योजना का शिलान्यास किया गया है।
लगभग पौने सात लाख करोड़ रुपये की लागत से इस योजना को कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाना है। जिसका लक्ष्य 30 अप्रैल तक लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि व्यवसायियों को काफी लंबे समय से इस समस्या से परेशान थे उन्होंने कहा बरसात में व्यवसायियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। मंत्री जोशी ने कहा हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि बार-बार बिजली, पानी के लिए लाइन खोदी दी जाती है। इसके लिए सर्विस लाइन का प्रावधान किया है। ताकि सड़क बनने के बाद सड़क में टूट-फूट ना हो। मंत्री जोशी ने कहा मॉल रोड मसूरी का हृदय है। जो भी पर्यटक मसूरी आता है वह माल रोड जरूर घूमता है।
मंत्री जोशी ने कहा 147 करोड़ की मसूरी के लिए जो पेयजल योजना है वह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसका मार्च तक कार्य पूरा किया जाएगा और उससे मसूरी में पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा मंत्री ने कहा मसूरी की जो सीवर लाइन वंचित रह गई है उसके लिए अलग से 43 करोड भी स्वीकृत हो चुके हैं, जिसमे 10 करोड़ की प्रथम किस्त जारी हो चुकी है और कार्य तेज गति से चल रहा है। मंत्री जोशी ने कहा आने वाले समय में मसूरी के समुचित विकास मेरी प्राथमिकता है इसी प्रकार सुवाखोली में 33 केवी की बिजली घर बनाने जा रहे हैं । उन्होंने कहा अभी हमने जॉर्ज एवरेस्ट का सुंदरीकरण किया है। मंत्री जोशी ने कहा कि मेरी पूरी कोशिश है आने वाले समय में मसूरी हमारे प्रदेश के नंबर एक पर्यटक स्थल बने इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।