प्रीतम भरतवाण के संग झूम उठे दून वासी

  • दा मलंग में शहरवासियों ने खूब की खरीददारी
  • मेले के दूसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून। दा मलंग आर्ट की ओर से ग्यारह दिवसीय सांस्कृतिक मेले के दूसरे दिन लोगों ने मेले का खूब लुफ्त उठाया। रविवार होने के कारण लोगों ने जमकर खरीदारी की। देर शाम उत्तराखंड के लोक प्रसिद्व जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के गानों में लोग झूमते हुए नजर आए। वहीं देर शाम को पहली सांस्कृतिक संध्या में जागर, लोकगीत, लोकनृत्य की धूम मची।  मैदान में बड़ी संख्या में श्रोता अर्द्धरात्रि तक पांडाल में डटे रहे। दा मलंग शिल्प,व्यंजन और म्यूजिक प्रदर्शनी का श्री गुरु नानक पब्लिक महिला इंटर कॉलेज ग्राउंड रेस कोर्स में आयोजित मेला आगामी 14 फरवरी तक  प्रदर्शनी में सुबह दस से रात्रि दस बजे तक अलग अलग कार्यक्रमों का आनंद लेने के साथ ही यहां शिल्प कलाओं की खरीददारी भी की जा सकेगी। विभिन्न राज्यों से आए हस्तशिल्पकारों मे खरीदारी पर खुशी का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह लगे स्टॉलों में उत्तराखंड के व्यंजनों का भी लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। दा मलंग प्रदर्शनी के आयोजक ऋषि कुमार झा ने बताया कि यहां आयोजित होने वाला दा मलंग इवेंट वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए स्वदेशी शिल्पकार एवं दस्तकारों का प्लेटफार्म है। उन्होंने बताया कि मेला निशुल्क किया गया है। रविवार को उत्तराखंड के जाने माने जागार और संगीतकार प्रीतम भरत्वाण ने मेले में अपनी गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर लोकल कॉर्डिनेशन करने वाले सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि इसके बाद अन्य 40 बडे शहरों में दा मलंग प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
मेले में जिलाधिकारी, एडीएम प्रशासन व एडीएम एफआर परिवार के साथ पहुंचे ,जहां उन्होंने खूब खरीददारी भी की। उन्होंने आयोजकों से कहा कि मेला आमजन के लिए खरीदारी का अच्छा माध्यम है। मेले की गतिविधियों से लोगों को एक ही जगह पर विभिन्न प्रकार की वस्तुएं उपलब्ध हो जाती हैं। साथ ही बच्चों का भी मनोरंजन होता है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए शहर में समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। उन्होंने दा मलंग के लिए आयोजकों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।