श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया भगत रविदास जी का प्रकाश पर्व

देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के तत्ववाधान में बाबा दीप सिंह जी का जन्म दिन और सातवें गुरु श्री हरिराय साहिब जी व भगत रविदास जी का पावन प्रकाश पर्व कथा-कीर्तन के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया। प्रातः नितनेम के पश्चात हजूरी रागी भाई चरणजीत सिंह जी ने आसा दी वार का शब्द धनि धनि हमारे भाग घर आइआ पिरु मेरा का गायन किया,गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के हजूरी रागी जत्था भाई गुरदियाल सिंह जी ने निमख न बिसरउ तुम कउ हरि हरि सदा भजहु जगदीस शब्दों का गायन किया।
ज्ञानी शमशेर सिंह जी हैंड ग्रंथी ने कहा कि बाबा दीप सिंह जी ने अपने जीवन में गुरु गोविंद सिंह जी के उपदेश को पालते हुए अपने गांव के इलाकों व दमदमा साहिब में गुरु जी की शिक्षा का प्रचार किया, गुरु हरिराय साहिब जी ने किरतपुर में कुदरत की संभाल करते हुए 52 बाग लगवाऐ व बहुत बड़ा दवाखाना तैयार किया, भगत रविदास जी ने अपने जीवन में सच के मार्ग को अपनाया लोगों ने उन्हें छोटी जाति का कहा,पर भगत जी ने प्रभु की भगती नहीं छोड़ी,सभ को मिलकर प्रभु के गुण गायन का उपदेश दिया, भाई सतवंत सिंह जी हजूरी रागी जत्थे ने सगल भवन के नाइका इकु छिनु दरसु दिखाइ जीश् का शब्द गायन किया, कार्यक्रम में विशेष रूप से आऐ हुए भाई प्रीतम सिंह प्रीत के जत्थे ने हउमै रोगु गइआ सुखु पाइआ धनु धनु गुरु हरि राइआ व राम गुसईआ जीअ के जीवना, मोहि न बिसारहु मैं जनु तेरा आदि शब्दों का गायन किया।।आज ही बदले अपनी सेहत के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं कल्याण कोच गरिमा शर्मा एवं नीमरत शर्मा ने गुरद्वारा साहिब में शिविर लगा कर बताया कि अपना खान पान उम्र के हिसाब से बदले, बजन को कंट्रोल कैसे करना, शरीर कि साफ सफाई कैसे करनी चाहिए, घर बैठ कर किन किन तरीकों से कमाई की जा सकती है के उपाय बताये।
भाई शमशेर सिंह ने सरबत के भले के लिए अरदास की,सरदार गुरबख्श सिंह राजन व सरदार गुलजार सिंह द्वारा संगतों को बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस और  गुरु हरिराय साहिब जी, भगत रविदास जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी गई, मंच का संचालन सरदार दविंदर सिंह भसीन जी द्वारा करते हुए  कहा कि हम सभी को ऐसे ही आपस मे प्रेम व श्रद्धा से गुरु साहिब जी व भगत साहब जी के प्रकाश पर्व मनाने चाहिए ताकि उनकी सिखाया को ज्यादा से ज्यादा बांटा जा सके ,आई संगत को प्रबंधक कमेटी की और से बधाई दी, कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर व प्रशाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सरदार गुरबख्श सिंह राजन अध्यक्ष गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सरदार गुलजार सिंह महासचिव,सरदार चरणजीत सिंह उपाध्यक्ष, सरदार देवेंद्र सिंह भसीन, गुरप्रीत सिंह जौली, राजिंदर सिंह राजा, सरदार सतनाम सिंह, सरदार अरविन्दर सिंह, सरदार गुरदियाल सिंह, सरदार गुरनाम सिंह, सरदार हरपाल सिंह, सरदार विजेयपाल सिंह, जसवंत सिंह सप्पल, अमरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।