फिनो पेमेंट्स बैंक का बुंदेलखंड में विस्तार हुआ, झाँसी में अपनी पहली शाखा खोली

  • इस शाखा में एक आधार केंद्र भी होगा, जहाँ ग्राहक नामांकन करा अपने आधार का विवरण अपडेट करा सकेंगे

झाँसी।फिनो पेमेंट्स बैंक (‘फिनो बैंक’, ‘बैंक’) अपने ग्राहकों के नज़दीक बैंकिंग पहुँचाने के अपने उद्देश्य के साथ बुंदेलखंड में अपना विस्तार कर रहा है। बैंक ने बुंदेलखंड क्षेत्र में अपनी पहली शाखा का उद्घाटन झाँसी में किया। यह शाखा ग्वालियर रोड पर मुन्ना लाल पॉवर हाउस के पास स्थित है। इसका उद्घाटन जुनैद अहमद, चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर (झाँसी) द्वारा शिखर श्रीवास्तव, जिला कमिश्नर (यूपीएसआरएलएम), अजय शर्मा, लीड जिला मैनेजर (पंजाब नेशनल बैंक), मंगल सिंह, डीएमएम (एनआरएलएम) और फिनो बैंक के अधिकारियों सचिन कुमार (ज़ोनल हेड), आशीष गुप्ता (रीज़नल हेड) और सौरभ सिंह (क्लस्टर हेड) की उपस्थिति में किया गया। यह शाखा झाँसी और बुंदेलखंड के ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, माहोबा, हमीरपुर एवं जलून जिलों में फिनो बैंक के मौजूदा 7200 मर्चैंट प्वाईंट्स को मजबूत करेगी।झाँसी फिनो बैंक के लिए एक मुख्य जिला है, जहाँ पर यह राज्य सरकार के प्रतिष्ठित बीसी सखी प्रोजेक्ट की मदद से उत्तर प्रदेश के दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग के विस्तार के लिए काम कर रहा है। इस बैंक के पास झाँसी की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सेल्फ-हेल्प समूहों से 275 से ज्यादा महिलाएं बीसी सखी के रूप में काम कर रही हैं। समय के साथ 220 सखियों को और शामिल किए जाने की योजना है।

सचिन कुमार, ज़ोनल हेड, यूपी (पश्चिम एवं केंद्रीय), फिनो पेमेंट्स बैंक ने कहा कि जनसमूह के डिजिटल बैंक के रूप में हम उत्तर प्रदेश में विभिन्न वर्गों के ग्राहकों की बैंकिंग की जरूरतों को पूरा करने की अच्छी स्थिति में हैं। झाँसी में हमारी शाखा हमें बुंदेलखंड में और ज्यादा ग्राहकों से जुड़ने और अपना विस्तार करने में मदद करेगी। यह शाखा स्थानीय लोगों के लिए एक अतिरिक्त टच प्वाईंट होगी, जो स्थानीय बैंकिंग प्वाईंट के रूप में हमारे विस्तृत टेक-इनेबल्ड मर्चैंट प्वाईंट्स और 275 बीसी सखियों से सेवाएं लेते हैं। बैंक की यह शाखा ग्राहकों को भरोसेमंद एवं सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। हमारा उद्देश्य अगले 12 से 18 महीनों में अपने ग्राहकों की संख्या को 1 लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख तक ले जाना है। ये शाखारहित बैंकिंग प्वाईंट छोटे व्यवसाय मालिकों, जैसे किराना, मोबाईल रिपेयर शॉप, फोटोकॉपी, स्टेशनरी शॉप आदि द्वारा चलाए जाते हैं, जो ग्राहकों के करीब स्थित होते हैं। माईक्रो एटीएम और आधार इनेबल्ड पेमेंट सर्विसेज़ (एईपीएस) डिवाईसेज़ के साथ ये शॉप स्थानीय बैंकिंग प्वाईंट का काम करती हैं। बुंदेलखंड के ग्राहक बैंक के सामरिक साझेदार, भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) के आउटलेट्स पर जाकर भी बैंकिंग की सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। फिनो प्वाईंट्स पर किसी भी बैंक का ग्राहक आकर लेन-देन कर सकता है, नया फिनो खाता खुलवाकर तुरंत डेबिट कार्ड प्राप्त कर सकता है, पैसे जमा कर सकता है, पैसे निकाल सकता है, मनी ट्रांसफर कर सकता है, और थर्ड पार्टी उत्पादों जैसे सावधि जमा, जीवन, स्वास्थ्य, और वाहन बीमा, रिफरल लोन आदि की सुविधा प्राप्त कर सकता है, एवं यूटिलिटी बिल का भुगतान कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।