भूस्खलन से गौरीकुंड में भारी तबाही, मलबे में दबे 19 लोग, तीन के शव बरामद,बारिश का अलर्ट

  • एनडीआरएफ व एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी

रुद्रप्रयाग । केदार धाम के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में हुई भारी बारिश के साथ पहाड़ से आए मलबे से भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। इस आपदा में दो से तीन दुकानों के मलबे में दबने और मंदाकिनी नदी में बहने की सूचना है, वही 19 लोगों के लापता होने की संभावनाएं जताई गयी है। जिसमें से तीन के शव अब तक बरामद कर लिए गए हैं जबकि 16 लोगों का अभी तक पता नहीं चल सका है। लापता लोगों की तलाश में जिला पुलिस प्रशासन तथा एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा बीती देर रात गौरीघाट पुलिया के पास हुआ जब पहाड़ से तेज बारिश के साथ मलवा आ गया और कई दुकाने मलबे में दब गई तथा मंदाकिनी नदी में बह गई। जिस समय यह दुर्घटना हुई 19 लोग दुकानों में सोए हुए थे। इस घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें रवाना हो गई। लेकिन अत्यंत खराब मौसम और मंदाकिनी में आए तूफान के कारण बचाव राहत कार्य में भी मुश्किलें आ रही है जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग भी खुद घटनास्थल पर मौजूद है तथा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ द्वारा चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
दोपहर तक लापता 19 लोगों में से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं तथा 16 लोग जो लापता बताए जा रहे हैं वह या तो मलबे में दबे हुए हैं अथवा मंदाकिनी में बह गए उनकी तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा कंट्रोल रूम जाकर स्थिति की जानकारी ली। उनका कहना है कि जो 16 लोग लापता हैं उनकी तलाश की जा रही है। मंदाकिनी को 3 सेक्टर में बांटकर राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है तथा लापता लोगों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिशें की जा रही है।
फिलहाल केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है तथा यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोक दिया गया है जिलाधिकारी ने मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से बारहवीं तक के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। प्रशासन द्वारा जारी लापता लोगों की सूची के अनुसार आशु, उम्र 23 वर्ष, निवासी जूनाई, प्रियांशु चमोला, उम्र 18 साल, निवासी अगस्तमुनि, तिलवाड़ा, रणवीर सिंह, उम्र 23 साल, निवासी अगस्तमुनि, तिलवाड़ा, अमर बोहरा, उम्र 28 वर्ष, निवाली जुमला, नेपाल, अनिता बोहरा, उम्र 26 साल, पत्नी अमर बोहरा, सलिका बोहरा, उम्र 14 साल, पुत्री अमर बोहरा, पिंकी बोहरा, उम्र 8 साल, पुत्री अमर बोहरा, पृथ्वी बोहरा, उम्र 7 साल, पुत्र अमर बोहरा, जटिल, उम्र 6 साल, पुत्र अमर बोहरा, वकील, उम्र 3 साल, पुत्र अमर बोहरा, विनोद, उम्र 26 साल, निवासी भरतपुर, राजस्थान, मुलायम सिंह निवासी फतेहपुर सीकरी आगरा, एक अज्ञात, बीर बहादुर पुत्र हरि बहादुर, सुमित्रा पत्नी बीर बहादुर, निशा पुत्री बीर बहादुर निवासी ग्राम व थाना राया जिला होमला आंचल करनाली, धर्मराज बूढ़ा पुत्र मुन बहादुर निवासी पेरे वार्ड नंबरकृ2 थाना दिल्ली चैरा जिला जमुला आंचल जिला करनाली नेपाल, चंद्र कामी पुत्र लाल बहादुर, सुखराम रावत पुत्र जोरा निवासी चैरा वार्ड नंबरकृ2 थाना दिल्ली चैरा जिला जमुला आंचल करनाली नेपाल बताये जा रहे है।

पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रुद्रप्रयाग हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है । उन्होंने कहा, केदारनाथ मार्ग पर मलबे में दबकर मंदाकनी नदी में बहने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को आपदा प्रबंधन की कोशिशें को युद्धस्तर अंजाम दिया गया है। सरकार की तरफ से अत्याधुनिक तकनीक से दुर्घटना में लापता लोगों को ढूंढने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, हमारी प्राथमिकता जान बचाने की हर संभावना को निर्णायक तरीके से जांचते परखते हुए  प्रभावित परिवारों को अधिक से अधिक राहत और मदद पहुंचाने की है। उन्होंने पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों में प्रशासन एवं पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने को कहा है।

सात अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, चमोली और बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात अगस्त तक प्रदेशभर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पांच अगस्त के बाद पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन परिस्थितियों में पहाडी इलाकों में देखभाल कर जाने की सलाह दी है। साथ ही नदियों के किनारे बसे लोगों को भी सर्तक किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।