कुटीर एवं ग्रामोद्योग आयुक्त के साथ MOU साझा करते हुए फ्लिपकार्ट ने गुजरात सरकार से मिलाया हाथ

नई दिल्ली। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने फ्लिपकार्ट समर्थ प्रोग्राम के तहत कुटीर एवं ग्रामोद्योग आयुक्त के साथ एक समझौता ज्ञापन के माध्यम से गुजरात सरकार से हाथ मिलाया है। इस एमओयू (MOU)का लक्ष्य प्रत्येक जिले में शिल्प के विकास पर केंद्रित हस्तकला सेतु योजना के अंतर्गत पंजीकृत स्थानीय कारीगरों को डिजिटल करना और राज्य की कमजोर होती शिल्पकला को पुनर्जीवित करना है। फ्लिपकार्ट समर्थ प्रोग्राम फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस के माध्यम से राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच उपलब्ध कराएगा। इस प्रोग्राम के तहत गुजरात के एमएसएमई, कारीगरों, बुनकरों, महिला स्वयं सहायता समूहों और शिल्पकारों को रणनीतिक समझ, प्रशिक्षण और अपने उत्पादों को बाजार में विस्तार देने के तरीकों के बारे में बताया जाएगा और इस तरह उनके लिए आजीविका के अवसर बढ़ेंगे एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने कहा भारत के आर्थिक विकास में योगदान की अथक प्रतिबद्धता के साथ फ्लिपकार्ट लाखों स्थानीय कारोबारियों को ई-कॉमर्स को अपनाने के उनके सफर में सहयोग देने के लिए समर्पित है। हम गुजरात के कुटीर एवं ग्रामोद्योग आयुक्त से गठजोड़ करने और फ्लिपकार्ट की क्षमता एवं विशेषज्ञता का लाभ लेते हुए विकास के नए आयाम गढ़ने को लेकर उत्साहित हैं।
इस अवसर पर गुजरात सरकार के उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, कुटीर, खादी एवं ग्रामोद्योग, नागरिक उड्डयन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बलवंतसिंह राजपूत ने कहा कि यह एमओयू राज्य के प्रतिभाशाली स्थानीय कारीगरों, बुनकरों और छोटे उद्यमियों को सशक्त करने एवं उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए हमारी प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ई-कॉमर्स उन्हें अपने उत्पादों को अधिक लोगों तक पहुंचाने में सक्षम बनाएगा। यह रणनीतिक गठजोड़ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए आर्थिक एवं सामाजिक विकास को गति देने के गुजरात सरकार के लक्ष्य के ही अनुरूप है।
इस गठजोड़ को लेकर सहकारिता, नमक उद्योग, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी, प्रोटोकॉल (सभी स्वतंत्र प्रभार), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, कुटीर, खादी एवं ग्रामोद्योग, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जगदीश पांचाल ने कहा कि हमें भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की खुशी है। यह साझेदारी राज्य के स्थानीय कारीगरों, बुनकरों और छोटे उद्यमों के विकास के हमारे प्रयासों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ई-कॉमर्स की क्षमता का लाभ लेते हुए हम उन्हें अपने शिल्प एवं उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह रणनीतिक गठजोड़ राज्य में आर्थिक एवं सामाजिक विकास को गति देने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए एमएसएमई के लिए अनुकूल माहौल बनाने के हमारे लक्ष्य के अनुरूप है।
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर कारीगरों, महिला स्वयं सहायता समूहों, बुनकरों और हथकरघा समुदाय को सम्मान देते हुए गुजरात सरकार के माननीय उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, कुटीर, खादी एवं ग्रामोद्योग, नागरिक उड्डयन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बलवंतसिंह राजपूत, माननीय सहकारिता, नमक उद्योग, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी, प्रोटोकॉल (सभी स्वतंत्र प्रभार), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, कुटीर, खादी एवं ग्रामोद्योग, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जगदीश पांचाल, कुटीर एवं ग्रामोद्योग आयुक्त एवं सचिव आईएएस प्रवीण के. सोलंकी और गुजरात राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आईएएस ललित नारायण सिंह संधु की उपस्थिति में एमओयू साझा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।