दून के शुभ्रांत ट्रेडिंग सलाहकार बनकर उमरे

  • क्रिप्टो एक्चेंजर क्वांन डीसीएक्स में बने टीम लीडर

देहरादून। दून के 22 वर्षीय शुभ्रांत चौधरी ट्रेडिंग में सलाहकार के रूप में एक नया चेहरा बनकर उभरें हैं। वह खुद तो ट्रेडिंग से मोटी कमाई कर रहे हैं। साथ ही अपने यूट्यूब चैनल के जरिए लोगों कों ट्रेडिंग की बारीकियां समझा रहे हैं। शुभ्रांत चौधरी ने अपनी 22 वर्ष की छोटी सी उम्र में 900 से ज्यादा लोगों को ट्रेडिंग की जानकारी दी है। वह इन लोगों के ट्रेडिंग सलाहकार बनें हैं। जिसके जरिए उक्त लोगों से बड़ी कमाई की है।
सरकार लोगों को स्वरोजगार से जुड़ने की सलाह दे रही है। कुछ युवा अपने ज्ञान से नए-नए रास्ते खोज रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग को अपनी कमाई जा जरिया बना रहे हैं। साथ ही लोगों को इसके माध्यम से रोजगार से जोड रहे हैं। इसी क्रम में महज 22 वर्षीय शुभ्रांत चौधरी दून में ट्रेडिंग में एक चेहरा बनकर उमरे हैं। शुभ्रांत चौधरी की ट्रेडिंग कम्यूनिटी में 70 हजार लोग ऑनलाइन जुड़े हुए हैं। शुभ्रांत को बेस्ट क्रिप्टो के ट्रेडर अवार्ड से भी नवाजा गया है। फिलहाल यहां मशहूर क्रिप्टो एक्चेंजर क्वांन डीसीएक्स पर बनाई गई 10 टीमों में से एक टीम का लीडर शुभ्रांत को बनाया गया है। उनकी टीम में 5 हजार से ज्यादा ट्रेडर्स शामिल है। उन्हे पिता विपिन चौधरी का कहना है कि उनका बेटा बचपन से ही होनहार है। वह हमेशा से ही पढ़ाई में भी होशियार रहा है। शुभ्रांत में परिवार दून के सहसत्रधारा रोड पर निवास करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।