ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने स्वतंत्रता दिवस के लिए वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशनको तिरंगे के रंग में रोशन किया

वाराणसी: ओरिएंट इलेक्ट्रिक, जो कि 2.8 बिलियन डॉलर विविधीकृतसीके बिरला ग्रुप का अंग है, ने अपने ‘ओरिएंटलाइट्सअपइंडिया’ अभियानके अंतर्गत भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाराणसी कैंट रेलवेस्टेशन को तिरंगे के रंग में रोशन किया है। कंपनी ने देश में ही विकसितफसाड लाईटिंग समाधानों का उपयोग कर इस स्टेशन को रोशन कियाहै, जिनमें रोशनी शनी के स्तरों, रंगों, और इफेक्ट्स को कंट्रोलर्स के माध्यमसे प्रोग्राम किया जा सकता है।
ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड के एग्ज़िक्यूटिव वाईस प्रेसिडेंट, पुनीत धवनने कहा, ‘‘हमें इस विश्वस्तरीय स्टेशन को तिरंगे की थीम में रोशन करने परगर्व है, जो भारतीय रेलवे के उज्जवल भविष्य का प्रतीक है। हमें उम्मीद है कियह एक अद्वितीय विज़ुअल अनुभव प्रदान करेगा और देशभक्ति की भावनाजागृत करने के साथ नाईट टूरिज़्म को बढ़ावा देगा। भारत में फसाड लाईटिंगके क्षेत्र में अग्रणी कंपनी होने के नाते हम देश भर में प्रतिष्ठित भवनों औरस्थलों को फसाड लाईट्स से रोशन करने के लिए संबंधित सरकारी संस्थाओंके साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ध्यान देने वाली बात है कि फसाड लाईटिंगपरियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए गहरी तकनीकी विशेषज्ञता औरवास्तुशिल्पीय डिज़ाइन की समझ होनी जरूरी है। लाईट फिक्सचर्स, रंगोंऔर इफेक्ट्स का सही तालमेल किसी भी भवन या संरचना के स्टाईल कोउभार सकता है, और आगंतुकों के लिए एक आकर्षक दृश्य प्रदान करसकता है | फसाड लाईटिंग के क्षेत्र में हमारी डिज़ाईन दक्षता, तकनीकी विशेषज्ञता, एवं कार्यान्वयन क्षमता हमें अपने ग्राहकों एवं पार्टनर्स के लिएबेहतरीन प्रोजेक्ट, इनोवेशन, और अनुभव प्रदान करने में सक्षम बनाती है.
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन वाराणसी का मुख्य सेवारत स्टेशन है, जहां 300 से अधिक ट्रेनों की आवृत्ति होती है, जिनमें से 48 ट्रेनें स्टेशन से शुरू औरसमाप्त होती हैं। भारतीय रेलवे की प्रीमियम ट्रेनें वाराणसी जंक्शन सेनिकलती हैं, जैसे वंदे भारत एक्सप्रेस और महामना एक्सप्रेस। ओरिएंट केअग्रभाग की रोशनी ने पुनर्विकसित स्टेशन की संरचना में जीवंतता औरविशेषता जोड़ दी है। सभी सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए इसपरियोजना को रोशन करने के लिए लगभग 4000 सिंगल चिपआरजीबीडब्ल्यू एलईडी का उपयोग किया गया है।
ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने भारत में कई और मशहूर भवनों को तिरंगे के रंगों मेंरोशन किया है, जिनमें नई दिल्ली में रेल भवन, बड़ोदा हाउस और त्रावणकोरहाउस; कानपुर में गंगा बैरेज; पॉन्डिचेरी में भारती पार्क; बरेली जंक्शन रेलवेस्टेशन; भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और लेह में लेह मेन गेट, शांति स्तूप, और महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर शामिल हैं।शामिल हैं। कंपनी ने रोशन हुए इन खूबसूरत स्थानों को ‘लाईटस्टॉलेशंस’ नाम दिया है।
ओरिएंट इलेक्ट्रिक के पास विस्तृत फसाड लाईटिंग समाधान, जैसे एलईडीलीनियर प्रोफाईल, स्पॉटलाईट्स, प्रोजेक्टर्स, अपलाईटर्स, अंडरवाटरलाईट्स, कंट्रोलर्स एवं अन्य एक्सेसरीज़ उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।