तांशी आर्ट स्टूडियो में कला प्रदर्शनी आरंभ

  • 31 अगस्त तक चलेगी यह कला प्रदर्शनी

देहरादून। तांशी आर्ट स्टूडियो की ओर से आर्ट वॉग सीजन चार का आयोजन किया जा रहा है । इसका उद्घाटन आज डीजीपी अशोक कुमार ने किया । इस आर्ट एग्जीबिशन में 17 प्रतिभागियों ने प्रतिभा किया ।आर्ट एग्जिबिशन 31 अगस्त तक चलने वाली है। आज से तिलक रोड स्थित स्टूडियो में आर्ट एग्जिबिशन की शुरुआत डीजीपी अशोक कुमार द्वारा सीता काटकर की गई उन्होंने वहां पर मौजूद सभी कलाकारों के काम की सराहना करते हुए कहां की उनको बड़ी खुशी होती है यह देख कर कि युवाओं में समय के साथ-साथ क्रिएटिविटी भी बढ़ रही है और कितनी नई तरह के आर्ट फॉर्म्स देखने को मिल रहे हैं अधिक जानकारी देते हुए आयोजक स्मृति लाल ने कहा कि यह उनकी आर्ट एग्जीबिशन का चौथा सीजन है और उन्हें बड़ी खुशी है यह बताते हुए कि उन्हें उनके काम के लिए गवर्नर उत्तराखंड गुरमीत सिंह जी से भी सराहना व पुरस्कार मिल चुका है अपनी इसी कला को आगे बढ़ाते हुए और इस सोच के साथ कि नए कलाकारों को भी एक मंच मिल सके अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए हर साल यह आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि शायद हमारे पास इतने अवसर नहीं थे इसीलिए उस कमी को है समझती हैं और आगे आने वाले युवाओं को एक मंच देने का काम कर रही हैं जिससे कि वह अपनी कला का प्रदर्शन तो कर ही सकें साथ ही नए-नए आर्ट फॉर्मस जो आजकल इंट्रोड्यूस हो रहे हैं उन पर भी काम कर सकें यहां पर उन्हें एक दूसरे से मिलने का एक दूसरे की कला को समझने का भी मौका मिलता है इस बार 17 लोगों ने आर्ट एग्जिबिशन में प्रतिभाग किया है और यह 8 प्रदर्शनी 31 अगस्त तक चलने वाली है सुबह 11:00 बजे से शाम को 8:00 बजे तक इन दिनों में कभी भी आकर आप कला प्रदर्शनी का हिस्सा बन सकते हैं साथ ही पेंटिंग्स खरीद भी सकते हैं।
प्रदर्शनी में प्रतिभा करने वालों में रिटायर्ड कर्नल भास्कर भारती, डॉ दुष्यंत सिंह गौर, रश्मि नैथानी, स्नेहा तोमर, दीपक नैनवाल, हर्षित वर्मा, नितुज एच एच लाल, नीना वर्मा, शैली गोयल , शुभांगी नौटियाल , मोनिका कादियान, राधिका अग्रवाल, मीनाक्षी आर्य, नताशा एस कुमार , संजना सिंह, स्मृति लाल ,कोमल बोथरा, शामिल रहे वही कार्यक्रम का संचालन अनुराधा टंडन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।