मसूरी-देहरादून मार्ग पर रोडवेज और अल्टो कार की भिड़ंत, एक व्यक्ति घायल

देहरादून। मसूरी देहरादून मार्ग पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस और अल्टो कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे अल्टो कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। अल्टो कार में बैठे 4 लोगों में से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया जिसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से मसूरी के उप जिला चिकित्सालय भेजा गया। बताया जा रहा है कि मसूरी उत्तराखंड परिवहन विभाग की बस मसूरी से देहरादून की ओर जा रही थी वही नाग मंदिर के दर्शन करके अल्टो कार से 4 लोग वापस मसूरी आ रहे थे कि पेट्रोल पंप के पास अचानक से मोड़ पर दोनों बस और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई।
कार चालक सुनील सिंह ने बताया कि मसूरी पेट्रोल पंप के पास बिल्डिंग मटेरियल बेचने वालों ने सड़क किनारे बिल्डिंग मटेरियल का ढेर लगाया हुआ है जिस कारण रोड काफी संक्रिया हो गई है वही रोड के किनारे बिल्डिंग मटेरियल विक्रेताओं ने अपने वाहन भी खड़े किए हुए हैं जिसे दुर्घटना के होने की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि भिंडत से पहले मोड पर जीप बिल्डिंग मटेरियल को लोड कर रही थी जैसे ही वह मोड पर पहुचे सामने से तेज गति में आ रही रोडवेज बस ने उनकी कार पर जबदस्त टक्कर मार दी जिससे कार बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होने बताया कि उनकी कार में चार लोग बैठे थे जिसमें से एक व्यक्ति से कार के षिषा टूटने के कारण कांच लगने से सर पर चोट आई है जिसको एंबुलेंस से अस्पताल इलाज के लिये भेज दिया है। वह अन्य व्यक्ति सुरक्षित है । उन्होंने प्रशासन से मांग की है की मसूरी पेट्रोल पंप के पास सडक  सड़क किनारे बिल्डिंग मटेरियल रखने वालों पर कार्रवाई की जाए जिससे की दुर्घटना ना हो। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि बस और कार की टक्कर हुई है जिससे कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है कार में सवार चार लोगों में से एक व्यक्ति चोटिल हुआ है जबकि रोडवेज बस में 32 यात्री थे जो सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।