पहाड़ी से मौत बनकर गिरा मलबा, चार महीने के मासूम समेत परिवार के तीन लोग जिंदा दफन

नई टिहरी। चंबा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। चंबा थाने के पास टैक्सी स्टैंड की पार्किंग में भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से गिरे सैकड़ों टन मलबे की चपेट में दो वाहन आ गए। हादसे में चार महीने के मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे ग्राम जसपुर कंडीसौड़ निवासी पूनम खंडूरी (30) उनके चार माह के बेटे और बहन सरस्वती देवी (35) के शवों को पंचनामे के लिए जिला अस्पताल बोराड़ी ले जाया गया है। वहीं, मलबे में दो कार, एक स्कूटी और बाइक भी दब गई। मलबे में दबकर वहां पर बना सार्वजनिक शौचालय भी जमींदोज हो गया।
घटना दोपहर करीब एक बजे की है। भूस्खलन होते ही टैक्सी स्टैंड में अफरा-तरफी मच गई। वहां आस-पास खडे़ लोगों ने भागकर जान बचाई। पहाड़ी से टूटकर सैकड़ों टन मलबा भरभरा कर सड़क पर गिर गया। उसे साफ करने के लिए छह जेसीबी मशीन, डोजर लगाए गए हैं। भूस्खलन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से थाने के समीप के चार घरों को खाली कराकर दूसरी जगह शिफ्ट किया है। टैक्सी स्टैंड और सड़क से मलबे को पूरी तरह हटाने में और वक्त लग सकता है। भूस्खलन से बड़ी मात्रा में मलबा, बोल्डर टैक्सी स्टैंड और नई टिहरी मार्ग, थाने की एप्रोच रोड और नीचे स्थित ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जा गिरा। अक्सर लोग थाने के समीप टैक्सी स्टैंड में अपने वाहन भी पार्क कर देते हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर को कंडीसौड़ जसपुर गांव निवासी सुमन खंडूरी कार बुक कर पत्नी और बच्चे को लेकर सुसराल डारगी गांव जा रहे थे।
चंबा पहुंचने पर उन्होंने ड्राइवर को कार टैक्सी स्टैंड में खड़ी करने के लिए कहा। वहां पर उनकी बहन सरस्वती मिलने आई थी। सुमन और ड्राइवर कार खड़ी कर सामान खरीदने के लिए बाजार चले गए। उनकी पत्नी पूनम, बेटा और बहन सरस्वती देवी कार के अंदर बैठी हुई थी। इसी दौरान हादसा हो गया। सूचना पर डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ मनीष कुमार घटनास्थल पहुंचे। एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे रेस्क्यू टीम ने स्विफ्ट कार के अंदर दबे तीनों के शव बरामद किए। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।