आबादी क्षेत्र से गुजरेगा बुआखाल-चोपड्यूं राष्ट्रीय राजमार्गः डॉ. धन सिंह रावत

  • समैया-नागचुलाखाल मोटर मार्ग का होगा चौड़ीकरण व डमरीकरण
  • एनएच-121 पर बनेगा पाबौं-तरपालीसैंण बायपास मोटर मार्ग
     

देहरादून । श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाले मोटर मार्गों का शीघ्र चौड़ीकरण एवं डामरीकरण किया जायेगा। बुआखाल-चोपड्यें राष्ट्रीय राजमार्ग का रि-एलाइमेंट कराकर आबादी क्षेत्र से जोड़ा जायेगा। जिससे क्षेत्र के एक दर्जन गांव एवं तोक प्रत्यक्ष रूप से जुड़ेंगे। दूसरी ओर एनएच-121 पर पाबौं-तरपालीसैंण बायपास मोटर मार्ग बनाया जायेगा। इसी प्रकार गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल को जोड़ने वाले समैया-गणतखाल-नागचुलाखाल मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं डामरीकरण किया जायेगा।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभागार में अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर एवं उससे लगे अन्य मोटर मार्गों के नव निर्माण, सुदृढ़ीकरण, चौड़ीकरण एवं डामरीकरण को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुआखाल-चोपड्यों राष्ट्रीय राजमार्ग का रि-एलाइमेंट करा कर गोडख्या, भट्टीगांव, सरणा, पलीगांव सहित आस-पास के अन्य गांवों को भी शामिल करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग के रि-एलाइमेंट होने से क्षेत्र की लगभग पांच हजार की आबादी को मुख्य मार्ग से जोड़ा जा सकेगा। इसके अलावा एनएच-121 पर पाबौं-तरपालीसैंण बायपास मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा। इसी क्रम में तरपालीसैंण क्षेत्र में पूर्व में बनाये गये पुल को शीघ्र चालू कराया जायेगा, जिससे क्षेत्र में आवाजाही सुगमतापूर्वक हो सकेगी। डॉ. रावत ने बताया कि गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल के साथ ही ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मोटरमार्ग समैया-गणतखाल-नागचुलाखाल का चौड़ीकरण व डामरीकरण शीघ्र किया जायेगा। इसके अतिरिक्त श्रीनगर के तहत डुंगरीपंथ-छातीखाल मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। बैठक में अपर सचिव लोक निर्माण विभाग विनीत कुमार, प्रमुख मुख्य अभियंता डी.के. यादव, मुख्य अभियंता एनएच दयानंद, डी.के. शर्मा, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग पौड़ी राजेश चन्द्र शर्मा, अधिक्षण अभियंता एनएच मनजीत सिंह, अधिक्षण अभियंता पौडी पी.एस. बृजवाल, सहायक अभियंता एनएच श्रीनगर ब्रिज नाथ द्विवेदी, सहायक अभियंता एनएच धुमाकोट गौरव वर्मा, बलवंत सिंह सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मातवर सिंह रावत, नरेन्द्र सिंह रावत, आनंद सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।