भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 27 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे उत्तराखंड

देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे पार्टी कोर कमेटी की बैठक लेने के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अगस्त को होने वालें इस दौरे की शुरुआत श्री नड्डा हरिद्वार स्थित ऋषिकुल विश्वविद्यालय प्रांगण में स्थापित अमृत वाटिका में वृक्षारोपण से करेंगे। इसके बाद वहां ऑटोडोरियम में आयोजित हरिद्वार विधानसभा के बूथ संख्या 174 पर होने वाले मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष देव संस्कृति विश्वविद्यालय के “वसुदेव कुटुंबकम्  “व्याख्यानमाला कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 से 5 बजे तक श्री नड्डा गॉडविन होटल में पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक लेंगे, जिसमे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम, सांसद समेत सभी सदस्य प्रतिभाग करेंगे। श्री चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सांय काल में हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में शामिल होकर पूजा अर्चना करेंगे। अपने व्यस्तम दौरे के बाद वे रात 9.15 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।