सावन का अंतिम सोमवारः हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के साथ निकाली गई टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा

चन्द्रयान- 3 की झांकी रही मुख्य आर्कषण का केन्द्र
देहरादून। सावन के अंतिम सोवार को भोलनाथ के जयकारों की गंूज के बीच महादेव शिव के विभिन्न स्वरूप की झांकियों के साथ श्री टपकेश्वर महादेव की 22वीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्री महंत कृष्णा गिरी महाराज ने पूजा के साथ शोभायात्रा को रवाना किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोभायात्रा में शामिल होकर शिव के सभी स्वरूप का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए और भजनों पर जमकर झूमे। शोभायात्रा पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की गई।
टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्री महंत कृष्णा गिरी महाराज के सानिध्य में सोमवार को शिवाजी धर्मशाला से सुबह 10.40 बजे आतिशबाजी व पुष्पवर्षा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, हनुमान मंदिर, राजा रोड, कोतवाली होते हुए पलटन बाजार, जंगम शिवालय, घंटाघर, चकराता रोड, बिंदाल, दुर्गामल्ल पार्क, डाकरा बाजार, गढ़ी चौक होते हुए टपकेश्वर महादेव मंदिर में पहुंची।
इस अवसर पर श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल की ओर से निरंजनपुर मंडी से शिवाजी धर्मशाला, सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, राजा रोड, पलटन बाजार, घंटाघर, बिंदाल, डाकरा, गढ़ी कैंट मार्ग पर 200 तोरण द्वार लगाकर सजाए गए थे।
यात्रा के पीछे-पीछे मार्ग पर सेवादारों की ओर से सफाई की जाती रही। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों के अलावा व्यापारियों की ओर से यात्रा मार्ग पर स्टाल लगाकर पानी, शर्बत, जूस, खीर, फल आदि वितरित किया किया गया।
यात्रा को भव्य बनाने के लिए हेलीकाप्टर से शिवाजी धर्मशाला, पलटन बाजार, घंटाघर पर सात कुंतल फूलों से वर्षा की गयी। महादेव के दूधेश्वर, तपेश्वर, देवेश्वर व टपकेश्वर स्वरूप, शिव बसरात, पार्थिव शिवलिंग, खाटू श्याम, महाकाल उज्जैन की भस्म आरती झांकियों के अलावा जलबपुर, दिल्ली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व देहरादून के विभिन्न बैंड पार्टी, चंद्रयान-3 की सफलता व पर्यावरण संरक्षण को दर्शाते पोस्टर शोभायात्रा को भव्य बनाया।
इस मौके पर मंदिर के दिगंबर भरत गिरी, महापौर सुनील उनियाल गामा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सेवादल के अध्यक्ष गोपाल कुमार गुप्ता, महासचिव महेश खंडेलवाल समेत विभिन्न मंदिरों के पंडित, मंदिर समिति के पदाधिकारी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।