राज्यपाल ने ड्रोन डिफेंस सिस्टम ‘‘इंद्रजाल’’ के लाँचिंग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

देहरादून/हैदराबाद । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को तेलंगाना, हैदराबाद में ग्रीन रोबोटिक्स द्वारा विकसित ड्रोन डिफेंस सिस्टम ‘‘इंद्रजाल’’ के लाँचिंग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। ग्रीन रोबोटिक्स द्वारा विकसित किया गया यह पहला स्वदेशी स्वायत्त ड्रोन डिफेंस सिस्टम है जिसे मानव रहित हवाई यानों व ड्रोन के हमलों को रोकने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
राज्यपाल ने कहा कि इंद्रजाल कि वास्तविक विशेषता है कि यह पूर्ण रूप से भारत में निर्मित हुआ है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ाया गया एक अद्भुत कदम है। यह पूरी तरह से भारतीय धरती पर, भारतीय प्रतिभा द्वारा, भारतीय संसाधनों का उपयोग करके विकसित किया गया है जो हमें गर्व की अनुभूति कराता है। उन्होंने कहा कि यह प्रौद्योगिकी और रक्षा के क्षेत्र में हमारे देश की बढ़ती क्षमताओं का प्रमाण है। उन्होंने ग्रीन रोबोटिक्स की अनुसंधान टीम को उनके इस सराहनीय नवाचार के लिए बधाई एवं  शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की इंद्रजाल का सतरंगी स्पैक्ट्रम अभी नई से नई तकनीकी के साथ निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़े यह दृढ़ इच्छा है। इंद्रजाल रक्षा प्रणाली में हमारे सुरक्षा प्रोटोकॉल हेतु क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता है, जिससे भारत और वैश्विक समुदाय दोनों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित होगा।राज्यपाल ने कहा कि भारत के प्रौद्योगिकी सम्पन्न वैज्ञानिकों के पुरुषार्थ ने यह हमारे लिए बहुत बड़ा उपहार दिया है। यह इंद्रजाल हमारे दुश्मनों की मनोभावों और संकल्पनाओं को सदैव के लिए समाप्त कर देगा। इसमें विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत में सुरक्षित भारत और शक्ति सम्पन्न भारत की भावना भी समाहित है। उन्होंने कहा कि हमें टेक्नोलॉजी के माध्यम से इसी प्रकार नई-नई राहें तलाशनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।