आईटीसी सैवलॉन ने लॉन्च किया अपने पोर्टफोलियो के साथ हैंडवाश का नेक्स्ट जनरेशन

नई दिल्ली :जीवाणुओं से रक्षा के लिए अपनी प्रभावकारिता के लिए मशहूर आईटीसी सैवलॉन ने अपने 90प्रतिशत प्राकृतिक मूल की सामग्री पोर्टफोलियो के साथ हैंडवाश का नेक्स्ट-जनरेशन लॉन्च किया है। नए फायदों से भरपूर आकर्षक नए पैक में सैवलॉन हैण्डवाश ने कोमल, नमीयुक्त हाथों के त्वचा-अनुकूल फायदों के साथ अपने विश्वसनीय जीवाणु से रक्षा के गुण को बहाल रखा है। इसे ‘नो नैस्टीज’ फार्मूलेशन से बनाया गया है, जिसमें पराबेन, सिलिकॉन, ट्राइक्लोसन और ट्राइक्लोकार्बन नहीं हैं।
समीर सतपथी, डिवीज़नल चीफ एक्ज़ीक्यूटिव, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स बिज़नेस, आईटीसी लिमिटेड, ने कहा कि, ”हमने यह अक्सर सुना है कि बदलाव ही एक ऐसी चीज़ है जो सतत होती रहती है और हमारा ऐसा विश्वास है कि प्यार और देखभाल ही सतत होने वाली एकमात्र ऐसी चीज है जिनमें अनंत काल से कोई बदलाव नहीं आया है। सैवलॉन ऐसी देखभाल और पालन-पोषण करने वाले हाथों के सम्मान में नए सिरे से हैंडवॉश के पोर्टफोलियो को रिफ्रेश करके तैयार किया गया है। उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए इसने गहरी उपभोक्ता अंतर्दृष्टि का लाभ लेना जारी रखा है और उद्देश्यपूर्ण नवाचार को आगे बढ़ाने में अग्रणी है। एक नए लुक में, सैवलॉन हैंडवॉश के पोर्टफोलियो,डिज़ाइन और 90प्रतिशत प्राकृतिक मूल की सामग्री के साथ स्किन-फ्रैंडली फॉर्मूलेशन पेश करते हैं ताकि पालन-पोषण और देखभाल करने वाले उन हाथों की सुरक्षा और देखभाल करना संभव हो सके।”
कैनाज़ कर्माकर और हर्षद राजाध्यक्ष, चीफ क्रिएटिव ऑफिसर, ऑगिल्वी इंडिया ने कहा कि, “जब घर में कोई बच्चा होता है, तो बच्चे की देखभाल और पोषण के लिए माँ के हाथ किसी सुपरवूमन के हाथ बन जाते हैं। बच्चे के इर्द-गिर्द हर छोटे बड़े काम के लिए उनके हाथ लगातार हाइ-परफॉर्मेन्स मोड में होते हैं। इस चरण में, हमें यह महसूस हुआ कि हाइ-परफोर्मेंस की विश्वसनीयता के साथ हमारे हैंडवॉश उन हाथों की देखभाल के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस विज़न को साकार करने के लिए हमारे प्रतिभाशाली डायरेक्टर, अफशान ने बहुत सोच-समझकर फ्रिट्ज़ और जयेश की टीम का चुनाव किया, जिन्होंने फिल्म में इस आइडिया के मूल भाव को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।