महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा के पुत्र के निधन पर शोक व्यक्त किया

देहरादून। महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र अभिनन्दन शर्मा का मंगलवार की सुबह दिल्ली के अपोलो अस्पताल अस्पताल में निधन हो गया है। अभिनन्दन लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताआंे ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए निजी क्षति बताया। अंतिम यात्रा 6 सितंबर बुधवार को प्रातः 8.30 बजे उनके निवास स्थान राजपुर रोड से लक्खी बाग शमशान घाट के लिये प्रस्थान करेगी।
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता व देहरादून के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र अभिनंदन शर्मा (भानु) के आकस्मिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन महारा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ,पूर्व अध्यक्ष व पूर्व नेता प्रतिपक्ष  प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात, उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी,सुरेंद्र अग्रवाल ,मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी अमरजीत सिंह महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर गोगी शीशपाल सिंह बिष्ट पूरन रावत महेंद्र नेगी मनीष नागपाल नवीन जोशी महावीर रावत राजकुमार जायसवाल शांति रावत मोहन काला अनुराग मित्तल सुलेमान अली अनूप पासी, सुनीता प्रकाश, बहुखंडी वीरेंद्र पवार ओम प्रकाश बब्बन सती श्याम सिंह चौहान शरीफ अहमद  बेग विनोद चौहान ललित भद्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति  संवेदनाएं प्रकट की है। परिजनों को दारुण दुख  सहने की शक्ति देने हेतु परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।