रिटायर्ड एसडीएम के घर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

माल के साथ चोर गिरफ्तार
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में बीते दिनों रिटायर्ड एसडीएम सुरेंद्र पाल सिंह रावत के घर में हुई चोरी को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का माल यानी जेवरात और नकदी भी बरामद कर ली है। नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा किया।नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि इस मामले में सुशीला रावत पत्नी सुरेन्द्र पाल सिंह रावत निवासी सी41 जज फार्म थाना मुखानी जनपद नैनीताल ने तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने बताया कि उनके घर में अज्ञात लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर में रखे सोने के जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए हैं।
पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया। गठित पुलिस टीम ने चोरों की तलाश में इलाके में लगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। वारदात की रात एक व्यक्ति सुरेन्द्र पाल सिंह के घर के आसपास दिखाई दिया। पुलिस ने युवक के बारे में पता किया और उसे क्रियाशाला रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धर्मेन्द्र कश्यप पुत्र मुन्ना लाल कश्यप निवासी पंचशील कॉलोनी बताया। धर्मेन्द्र ने पुलिस से चोरी करने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चुराए गए जेवरात और चोरी किए चालीस हजार रुपए में से 10 हजार रुपए बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।