उत्तराखंड को जैविक खेती के उत्पादन में चौथी बार मिला प्रथम पुरुष्कारः गणेश जोशी

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पन्त के 136 वें जन्म दिवस समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखंड को जैविक खेती के उत्पादन में चौथी बार प्रथम पुरुष्कार मिला है। यह बात उन्होंने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पन्त के 136 वें जन्म दिवस समारोह में कही। संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समारोह का शुभारंभ भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पन्त को श्रद्धांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल किसान पद्मश्री प्रेम चंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भगत सिंह कोश्यारी ने पंडित गोविंद बल्लभ पन्त के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके पद चिन्हों पर चलने का आव्हान किया।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का उनके जन्म दिवस पर भावपूर्ण स्मरण किया है। उन्होंने कहा भारत रत्न स्व. पंत एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक थे। उन्होंने कहा कि पंडित पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगार प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हिंदी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने तथा उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में भी उनकी महती भूमिका रही। उनका संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिए सदा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। मंत्री जोशी ने कहा कि हरित क्रांति का अग्रदूत माना जाने वाला यह पंतनगर  विश्वविद्यालय पंडित गोविन्द बल्लभ जी को समर्पित है। पंतनगर विश्वविद्यालय की स्थापना में उन्होंने अमूल्य योगदान दिया है।
मंत्री ने कहा आज उत्तरखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कृषि के क्षेत्र में राज्य भर में अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा सेब काश्तकारों को उच्च गुणवत्ता युक्त पौध उपल्ब्ध कराया जा रहा है। जहां पिछले वर्ष की तुलना में सेब के 12 लाख से अधिक पौधे लगाए गए है। उन्होंने कहा शीघ्र ही रुफ टॉप गार्डनिंग योजना का भी शुभारम्भ किया जाएगा। मंत्री ने कहा वर्ष 2025 तक कृषि एवं उद्यान के उत्पाद को दोगुना किया जाएगा। इस दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मंत्री ने कहा आज जो भारत अन्य देशों में खाद्यान्न को निर्यात कर रहा है, उसका श्रेय पंडित गोविंद बल्लभ पंत को जाता है। उन्होने विश्वास जताते हुए कहा कि अपने निरंतर योगदान से उत्तराखंड राज्य पंडित गोविंद बल्लभ पंत के सपनों के अनुरूप प्रगति करता रहेगा। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, पद्मश्री प्रेम चंद्र शर्मा, कार्यक्रम संयोजक डॉ नवीन चंद्र पंत, राकेश डोभाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।