डेंगू रोकथाम के लिए गंभीरता से कार्य करेंः DM

  • जिलाधिकारी ने एनआईसी कक्ष में ली डेंगू रोकथाम की बैठक
  • डेंगू रोकथाम के संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में डेंगू रोग के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व नगर निकायो के अधिकारियों को डेंगू वाले क्षेत्रों में निरंतर रूप से फॉगिंग करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने मलेरिया अधिकारी ने डोर-टू-डोर डेंगू की सर्वे नहीं करने व सहायक नगर आयुक्त श्रीनगर द्वारा फॉगिंग नहीं करने पर वेतन रोकने के निर्देश दिये। जबकि नगर आयुक्त श्रीनगर को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि प्रतिदिन घर-घर जाकर फॉगिंग कर उसकी फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मलेरिया अधिकारी को गत वर्ष जिन वार्ड, गल्ली-मोहल्ला में जिन व्यक्तियों को डेंगू की पुष्टि हुई है व इस वर्ष भी उन्हीं वार्ड, गल्ली-मोहल्ला  में डेंगू के मरीज मिले हैं तो उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिससे वहां डेंगू से निजात दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही समय पर की जा सकेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रीनगर, कोटद्वार व यमकेश्वर में डेंगू कंट्रोल रूम स्थापित कर प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जनपद में डेंगू के मामले कुल 99 हैं। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व नगर निकाय के अधिकारियों को डेंगू के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर रूप से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये हैं। जिससे बड़ते डेंगू मामलों की संख्या कम की जा सकेगी। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार, सीएमएस बेस चिकित्सालय श्रीकोट डॉ. रविन्द्र बिष्ट, एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर, मलेरिया अधिकारी डॉ. इंद्रपाल सिंह, सीएमएस डॉ. नीरज कुमार रॉय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।