हमारे बुजुर्ग होते हैं हमारे घर की रीढ़, बुजुर्गों का साया है बहुत जरूरीः रेखा आर्या

  • अपने बुजुर्गों का सम्मान करना बेहद जरूरी
  • कैबिनेट मंत्री ने वृद्धाश्रम पहुंचकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या प्रेमधाम वर्द्धाश्रम पहुंची जहां उन्होंने महिलाओ के साथ प्रधानमंत्री का केक काटकर जन्मदिन मनाया।इस दौरान उन्होंने जहां प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की तो वही उन्होंने कहा कि उन्हें आज अपने बुजुर्गो का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण के प्रति दृढ़ संकल्पित है।
प्रधानमंत्री की नीतियों एवं कार्यक्रमों में सेवा और गरीब कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में देश  देख रहा है और उनके प्रति समाज के सभी वर्गों में व्यापक जनसमर्थन हैं।आज देश के साथ ही विदेशों में भी हमारी ख्याति बढ़ी है।प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ही देश लगातार नए आयाम व कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज यहां आकर मन को शांति मिली है।कहा कि हमे अपने बुजुर्गों का आदर व सम्मान करना चाहिए।हर एक परिवार व उनके बच्चो का यह कर्तव्य है कि वह अपने माता पिता की सेवा करे व उन्हें सम्मान दे।यह बड़े ही दुख का विषय है कि आज की पीढ़ी अपने बुजुर्गों का सम्मान नही कर रही है जबकि हमे उन्हें उचित सम्मान देना चाहिए साथ ही उनकी सेवा भी करनी चाहिए।साथ ही कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारे परिवार व समाज की रीढ़ होते है जिनकी वजह से ही घर व समाज की पहचान होती है। इस अवसर पर उपनिदेशक विक्रम सिंह,मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चैधरी सहित विभागीय अधिकारी एवं आश्रम की समस्त महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।