माया कॉलेज में हुआ इंडिया के होम शेफ का ऑडिशन

सेलाकुई: माया कॉलेज और कॉम्पिटेंट होटल में भारत के होम शेफ का ऑडिशन हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन राजधानी बेसन और मॉम्स मैजिक किचन के साथ मिल के किया जा रहा है। देहरादून ऑडिशन का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ करते हुए माया ग्रुप की प्रबंध निदेशक डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कहा कि इंडिया का होम शेफ प्रतियोगिता आम महिलाओं और छात्रों को अखिल भारतीय स्तर पर उच्च स्तर के शेफ बनने के लिए प्लेटफॉर्म देती है। साथ ही डॉक्टर तृप्ति ने कहा कि हमें उत्तराखंड की संस्कृति और खान पान को बढ़ावा देना चाहिए, जिससे हमारी आने वाली पीढ़ियां उत्तराखंड की धरोहर को संजो कर रख सकें। माया देवी एजुकेशनल फाउंडेशन के सचिव सौरव
जुयाल ने भारत के दूर दराज से आये हुए प्रतिभागियों को शुभकमनाएं दी। मॉम्स मैजिक किचन के डायरेक्टर ने बताया कि इस प्रतियोगिता के ऑडिशन लुधियाना, देहरादून, लखनऊ, गुवाहाटी, दिल्ली और विभिन्न स्थानों में कराए जा रहे हैं। इंडिया के होम शेफ प्रतियोगिता का फाइनल दिल्ली में किया जाएगा। प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि 33000 रुपये राखी गई है।
प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण सबसे छोटे प्रतिभागी 9 साल के यशवीर सेमवाल ने भी अपनी डिश का प्रदर्शन किया जिसे सभी जजों ने बहुत सराहा। ऑडिशन में शेफ विनोद बडोनी, एलपी विला होटल के शेफ गणेश, माया कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर शेफ ललित मोहन वर्मा, बिग बास्केट से शेफ राजपाल राणा, आईएमएस यूनिवर्सिटी से शेफ देबाशीष जज के रूप में प्रतिभाग किया। ऑडिशन के लिए ब्लिसफुल बाइट्स से बेकर सुरभि, वेदिका चॉकलेट्स, कॉर्नेट्टो आदि ने स्पॉन्सर किया । कार्यक्रम में माया कॉलेज के कैंपस डीन डॉ. मनीष पांडे, होटल मैनेजमेंट की प्रिंसिपल दीपा चावला, आशुतोष बडोला, गौरव तोमर, योगेश सेमवाल, मानसी, सुमन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।