डीआईटी में होगा चौथा देहरादून साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल

यूकोस्ट ने किया पोस्टर लांच
देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद में महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत एवं डीआईटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जी. रघुराम ने संयुक्त रूप से चौथे देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव-2023 के पोस्टर को लांच किया। इस अवसर पर प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि 03 दिन तक चलने वाला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का यह महोत्सव उत्तर भारत का सबसे बड़ा महोत्सव है।  इस वर्ष इस महोत्सव का आयोजन उत्तर भारत के प्रमुख प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय डीआईटी विश्वविद्यालय में 27 से 29 अक्तूबर, 2023 में किया जाएगा। प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा कि देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव अपने आप में एक तरह का अनूठा महोत्सव है। जिसकी शुरूआत 2020 में यूकोस्ट के संरक्षण और मार्गदर्शन में हुई थी। 03 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में 25 से भी अधिक इवेंट्स का आयोजन किया गया है। जिनमें ग्रीन एनर्जी कॉन्क्लेव, एग्रीकल्चर एंड टेक्नॉलोजी कान्क्लेव, रूरल एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्टार्टअप कान्क्लेव, बॉयोकोन, फॉर्माकोन, हिमालयन एजुकेशन लीडर्स कान्क्लेव व टीचर्स ऑफ द ईयर, कांफ्रेंस ऑन साइंस, टेक्नॉलोजी एंड एग्रीकल्चर के अलावा छात्रों के लिए साइंस क्विज, मैथ क्विज, साइंस पोस्टर कॉम्पीटिशन, मीट द साइंटिस्ट, एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप, इलैक्ट्रानिक सर्किट डेवलेपमेंट वर्कशॉप, मैजिक ऑफ मैथ, मैजिक ऑफ ऑप्टिकल साइंस, वर्कशॉप ऑन रोबोटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, अनमैन एयरो व्हीकल (यूएवी), ग्लोबल वार्मिंग एवं क्लाइमेट चेंज, साइंस फैशन शो व आफ्टर स्कूल कन्वेंशन आदि इवेंट्स शामिल है। इस अवसर पर साइंस एंड टेक्नॉलोजी की एक विशाल प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें साइंस एंड टेक्नॉलोजी से जुड़े सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, स्टार्टअप्स, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी में कार्य कर रही कंपनियों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में एक पुस्तक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें साइंस, इंजीनियरिंग, टेक्नॉलोजी, कृषि, मेडिकल आदि विषयों के प्रकाशक भाग लेंगे। प्रदर्शनी में ही एक फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर डीआईटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जी. रघुराम ने कहा कि यह हर्ष और गौरव का विषय है कि इस वर्ष देहरादून साइंस एंड टेक्नॉलोजी फेस्टिवल का आयोजन डीआईटी विश्वविद्यालय परिसर में किया जा रहा है। डीआईटी विश्वविद्यालय की पूरी टीम इस आयोजन को सफल बनाने तथा देहरादून जिले के सभी स्कूलों के छात्रों को साइंस एंड टेक्नॉलोजी के विविध आयामों तथा साइंस एवं टेक्नॉलोजी में हो रहे रिसर्च एंड डेवलेपमेंट से रूबरू कराने का प्रयास करेगी।
देहरादून साइंस एंड टेक्नॉलोजी फेस्टिवल के समन्वयक एवं यूकोस्ट के संयुक्त निदेशक डा. डी.पी उनियाल ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का लोकप्रियकरण है। इस तरह के आयोजन के माध्यम में नई जैनेरेशन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना प्रमुख उद्देश्य है। पिछले तीन वर्षों में यह प्रयोग बहुत ही सफल रहा। इस वर्ष 150 से अधिक शिक्षण संस्थानों को इस फेस्टिवल के साथ सीधा जोड़ा जाएगा। इस वर्ष 50 हजार से अधिक छात्र एवं विज्ञान प्रेमी इस महोत्सव में भाग लेंगे। गौरतलब है कि देहरादून साइंस एंड टेक्नॉलोजी फेस्टिवल का आयोजन प्रतिवर्ष यूकोस्ट की फ्लैगशिप में अयोजित किया जा है जिसमें प्रमुख रूप से ओएनजीसी, भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सीएसआईआर, के अलावा यूसर्क, तथा राज्य सरकार के अधीन शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े सभी विभाग की संयुक्त रूप से सहभागिता रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।