एडिडास ने ‘‘3 का ड्रीम’’ कैम्पेन किया लॉन्च

  • तीसरा ओडीआई वर्ल्ड कप जीतने के लिए भारत का उत्साह बढ़ाया

नई दिल्ली। ‘इम्पॉसिबल इज़ नथिंग’ (कुछ भी असंभव नहीं) में अपने गहरे विश्वास के साथ एडिडास ने अपने ‘3 का ड्रीम’ कैम्पेन के साथ आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप क्रिकेट, 2023 का समाँ बांध दिया है। टीम इंडिया को देश के अटूट समर्थन को प्रमाणित करते हुए 3 का ड्रीम में एक बिलियन भारतीयों की भावनाओं को शब्द दिए गए हैं, जो अपनी टीम को तीसरा ओडीआई वर्ल्ड कप जीतते हुए देखना चाहते हैं।
गीत के बोल एकजुटता की भावना विकसित करते हैं, ‘3 का ड्रीम’ क्रिकेटप्रेमियों को लामबंद कर उनमें अपने सपने को पूरा करने के लिए एक विश्वास जगाता है। इस ट्रैक को प्रतिभाशाली भारतीय रैपर रफ्तार ने अपनी आवाज दी है, और इस फिल्म में उत्साहित फैंस के साथ क्रिकेट के दिग्गज, जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, शुबमन गिल, रविंद्र जडेजा, शर्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, और कुलदीप यादव दिखाई देंगे।
इस फिल्म में क्रिकेटरों और प्रशंसकों दोनों की भावनाओं को सुंदरता के साथ संकलित कर, हर प्रशंसक की अटूट उम्मीदों को जीवंत किया गया है, क्योंकि वो अपनी पसंदीदा टीम को तीसरा वनडे विश्व कप जीतकर घर लाने के लिए उत्साहित करते हैं। यह अभियान एडिडास के इस विश्वास का प्रतीक है कि यह साबित करने के लिए केवल जोश की जरूरत है कि असंभव कुछ भी नहीं है।
अभियान की शुरुआत करते हुए ब्रांड एडिडास, भारत के सीनियर डायरेक्टर, सुनील गुप्ता ने कहा कि क्रिकेट हर भारतीय के दिल में एक विशेष स्थान रखता है। विश्व कप भारत में होने के कारण इस बार दाँव पहले से कहीं अधिक ऊँचे हैं, और टीम को सफल होते देखने की इच्छा भी ज्यादा है। ‘3 का ड्रीम’ ने इच्छाशक्ति का एक एंथम बनाया है, जो सभी भारतीयों को एक ही सपने – तीसरी बार विश्व कप जीतने – के लिए एकजुट करेगा।
क्रिएटिवलैंड एशिया द्वारा निर्मित, ‘3 का ड्रीम’ सिर्फ एक अभियान से बढ़कर है; यह एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है जो हम सभी को संगठित होने और साहस के साथ सपने देखने के लिए पुकारता है। इस शक्तिशाली संदेश की गूँज दूर-दूर तक जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए एडिडास ने एक बहु-आयामी दृष्टिकोण अपनाया है, और डिजिटल, प्रिंट, रेडियो एवं ऑन-ग्राउंड रिटेल एक्टिवेशन सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों का उपयोग किया है, ताकि भारतीयों को अपनी सपोर्ट का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच मिल सके। इसके अलावा, दिल को छू लेने वाला एंथम, स्पॉटिफी, जियो सावन आदि जैसे सभी मुख्य ऑडियो प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा।
वर्ल्ड कप भारत में होने की खुशी में एडिडास ने हाल ही में पेश की गई ओडीआई जर्सी में संशोधन किया है। अब कंधों पर तीन सफेद स्ट्राईप्स की जगह तिरंगा दिखेगा, और बीसीसीआई के लोगो में दो सितारे होंगे, जो 1983 और 2011 वनडे विश्व कप की जीत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा, यह ब्रांड एडिडास ग्रैंड कोर्ट 2023 के शूज़ भी लॉन्च करेगा। ये स्पेशल वर्ल्ड कप एडिशन शू हैं, और इन पर पहली दो स्ट्राईप्स पर 1983 और 2011 प्रिंटेड है, तथा तीसरी स्ट्राईप के लिए 2023 के साथ एक इंसर्ट अलग से दिया जाएगा, जो ‘‘3 का ड्रीम’’ को पूरा करेगा। ये जर्सी और एडिडास ग्रैंड कोर्ट शूज़ सभी एडिडास स्टोर्स और ीजजचेरूध्ध्ूूूण्ंकपकंेण्बवण्पदध्बतपबामज पर उपलब्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।