पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बूथ एवं शक्ति केंद्रो में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

राजनैतिक क्षेत्र मे वैचारिक दर्शन का जनक थे उपाधायः भट्ट
देहरादून। भाजपा ने संगठन पथ प्रदर्शक स्व. प. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बूथ एवं शक्ति केंद्र मे उन्हे भावपूर्ण
श्रद्धांजलि दी। प्रदेश मुख्यालय में हुए प्रमुख कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा सरकारों की सर्वांगीण विकास की नीति को अंत्योदय विचारों की ही देन बताया। पार्टी मुख्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 108 बी जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें राजनैतिक क्षेत्र मे वैचारिक दर्शन का जनक बताया। उन्होंने कहा, पहली बार दीन दयाल उपाध्याय जी ने अहसास कराया कि सामाजिक कामों की तरह राजनैतिक कार्यों के लिए वैचारिक एवं सैद्धांतिक विचारधारा का होना अतिआवश्यक है। इसी जरूरत को केंद्र में रखते हुए उन्होंने एकात्म मानववाद विचार दर्शन एवं अंत्योदय के सिद्धांत को प्रतिपादित किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा, आज केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकारों के जितनी भी विकास योजनाएं संचालित हो रही हैं उसके केंद्र में दीन दयाल जी के अंत्योदय विचारों से प्रेरित हैं।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय उप कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने विस्तार से दीन दयाल उपाध्याय के वैचारिक दर्शन एवं सिद्धांतों को कार्यकर्ताओं के सम्मुख प्रस्तुत किया । उन्होंने कहा कि जिस एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को उन्होंने दुनिया के सामने स्थापित किया, उस विचार की संरचना का उत्तराखंड से जुड़ाव रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, कार्यालय निर्माण एवं रखरखाव समिति के राष्ट्रीय संयोजक रविन्द्र राजू, प्रदेश महांत्री आदित्य कोठरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव कुस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान, विश्वास डाबर, सुभाष बड़थ्वाल, जोगेंद्र पुंडीर, सिद्धार्थ अग्रवाल, रजनी कुकरेती, विनोद सुयाल, राजेंद्र नेगी माणिक निधि शर्मा, सुनीता विद्यार्थी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।