माया कॉलेज ने 6185 मिलेट कुकीज बनाकर किए तीन लिम्का बुक का ऑफ रिकॉर्ड अटेम्प्ट

देहरादून। माया ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस ने आज 1484 वैरायटी की कुकीज बनाने का रिकॉर्ड अटेंप्ट किया यह रिकॉर्ड लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के साथ बनाया जा रहा है जिसमें 1484 वैरायटी की 6185 कुकीज 6 तरह के मोटे अनाज से छात्रों ने बनाई। अधिक जानकारी देते हुए माया कॉलेज की प्रबंध निदेशक डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल ने बताया कि पिछले 6 महीने से लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अंतर्गत 900 वैरायटी की कुकीज बनाने की तैयारी चल रही थी जिसके अंतर्गत आज कॉलेज में 1484 वैरायटी की मोटे अनाज की 6185 कुकीज बनाने का रिकॉर्ड अटेंप्ट किया गया। जिसकी रिकॉर्डिंग अब लिम्का को भेजी जाएगी और उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह इस रिकार्ड को बनाने में सफल रहेंगे। डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल ने बताया कि इस सब में कॉलेज के होटल मैनेजमेंट स्टाफ एवं छात्रों की 6 महीने की मेहनत है इसके बाद आज यह कार्य संपन्न हो सका है साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे प्रधान मंत्री मोदी जी ने इस वर्ष को मिलेट ईयर घोषित किया है तो यह आयोजन लोकजन को मोटे अनाज को प्रयोग करने के लिए प्रेरणा देगा। इस पूरे आयोजन में ऑर्गेनिक बोर्ड उत्तराखंड का भी पूरा सहयोग रहा है। कार्यक्रम में बतौर अतिथि विधायक सहदेव सिंह पुंडीर सर्किल ऑफिसर भास्कर लाल शाह इंस्पेक्टर विकास नगर संजय कुमार, एसओ सहसपुर गिरीश नेगी, असिस्टेंट इंजीनियर पेय जल निगम, दिनेश चंद्र जोशी एवं कॉलेज के संरक्षक श्री मनोहर लाल जुयाल, वाइस चेयरमैन डॉ. आशीष सेमवाल भी मौजूद रहे। रिकॉर्ड अटेम्प्ट करने वाली टीम में श्रुति क्रांति, होटल मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की प्रिंसिपल दीपा चावला, डीन कैंपस डॉ. मनीष पांडेय, ललित मोहन वर्मा, आशुतोष बडोला, योगेश सेमवाल , शेफ लता, शेफ सोनू चौधरी, मानसी, सुमन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।