मीशो ने 6 अक्टूबर से अपनी वार्षिक मीशो मेगा ब्लॉकबस्टर सेल शुरू करने की घोषणा की

  • त्योहारों से पहले मीशो गोल्ड और लॉयल्टी प्रोग्राम लॉन्च किए

बेंगलुरु। भारत के एकमात्र ट्रू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस, मीशो ने आज मीशो मेगा ब्लॉकबस्टर सेल 6 अक्टूबर से शुरू किए जाने की घोषणा की। कंपनी अपने बहुमूल्य ग्राहकों को किफ़ायती मूल्य में आसानी से विस्तृत संग्रह और बेहतरीन अनुभव प्रदान करती रहेगी। 30 श्रेणियों में 14 लाख से ज़्यादा विक्रेताओं और 12 करोड़ उत्पादों के साथ मीशो यह सुनिश्चित करना चाहता है कि इन त्योहारों पर पूरे भारत में ग्राहकों को ढेर सारे किफायती विकल्प मिल सकें।
पर्सनल केयर एवं ब्यूटी, होम एवं किचन और इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज़ जैसी श्रेणियों में साल-दर-साल 100 प्रतिशत वृद्धि होने की उम्मीद है। त्योहारों से पहले मीशो ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक इनोवेटिव लॉयल्टी प्रोग्राम पेश किया है, जो ग्राहकों और विक्रेताओं, दोनों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया है। इस लॉयल्टी प्रोग्राम के अन्तर्गत यूज़र्स को त्योहारों के पूरे सीज़न में खरीदारी का सुगम अनुभव मिलेगा, और वह मीशो का विस्तृत उत्पाद पोर्टफोलियो बेहतर तरीक़े से प्राप्त कर पायेंगे। इसके अलावा, मीशो ने मीशो गोल्ड भी लॉन्च किया है, जिसमें एथनिक वियर, ज्वेलरी और होम एवं किचन जैसी श्रेणियों में भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का विस्तृत संग्रह शामिल है। ये उत्पाद रिव्यू और उपलब्धता आदि के आधार पर संकलित किए गए हैं। मीशो पर त्योहारों के लिए पिछले दो महीनों में लगभग 2 लाख नए विक्रेताओं का आगमन हुआ है। ये विक्रेता मौसमी कर्मचारियों को काम पर रखकर, अपने उत्पादों का विस्तार करके और स्टोरेज के लिए अतिरिक्त जगह किराए पर लेकर त्योहारों पर मांग में होने वाली वृद्धि को संभालने की तैयारी कर रहे हैं। मेघा अग्रवाल, सीएक्सओ, ग्रोथ ने कहा कि हमारा मानना है कि त्योहारों का समय सबके मिलने, मिलकर जश्न मनाने, और साथ में यादगार समय बिताने का समय होता है। त्योहारों पर बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हम पूरे देश में लाखों विक्रेताओं, उभरते हुए और स्थापित क्षेत्रीय ब्रांडों के साथ काम कर रहे हैं। 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली मीशो मेगा ब्लॉकबस्टर सेल का उद्देश्य करोड़ों भारतीयों को त्योहारों की ख़रीददारी का बेहतरीन अनुभव प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।