आईएसबीटी परिसर में एमडीडीए कर्मियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

स्वच्छ भारत अभियान के तहत आज पूरे देश में आयोजित हो रहा स्वच्छांजली कार्यक्रम
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में एमडीडीए के समस्त स्टाफ द्वारा आईएसबीटी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी के अलावा सचिव मोहन सिंह बर्निया आदि अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने परिसर के सफाई कर्मियों को कैप पहनाकर उनका सम्मान भी किया।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत आज पूरे देश में स्वच्छांजली कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सुबह नौ बजे से दो घंटे तक एमडीडीए के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अंतर्राज्यीय बस अड्डा पर व्यापक स्वच्छता का अभियान चलाया गया और परिसर को स्वच्छ किया गया। इस अवसर पर दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी, सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव रजा अब्बास, कुसुम चौहान, अधीक्षण अभियंता एचसी राणा, समस्त सहायक एव अवर अभियंता और एमडीडीए स्टाफ मौजूद रहे।
प्राधिकरण द्वारा इस दौरान आईएसबीटी परिसर में अलग-अलग प्रजाति के पौधों का रोपण भी किया गया। जिसमें मुख्यतः पीपल,बरगद,नीम और आम पके पौधे लगाये गये। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने बताया कि आईएसबीटी के सौंदर्यीकरण की व्यापक कार्ययोजना एमडीडीए द्वारा तैयार की जा रही है। जिसमें पार्क निर्माण,सड़क निर्माण,पाथ-वे निर्माण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा और मनोरंजन के लिए बड़े आकर की एलईडी स्क्रीन भी लगाई जायेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।