डॉ तृप्ति ने 101 गांवों की मिट्टी से अमृत कलश यात्रा निकलने का लिया संकल्प

देहरादून। माया ग्रुप की प्रबंध निदेशक, डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल द्वारा आज माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी  “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत उत्तराखंड के 101 गांवों की मिट्टी एकत्र करने का अभियान शुरू किया गया। “अमृत कलश यात्रा” महासू मंदिर, हनोल से शुरू की गई है जो कि 24 दिनों के बाद यह हनोल, पुरोला, बड़कोट, विकासनगर, चंबा, टिहरी, श्रीनगर, पौडी, कोटद्वार, हरिद्वार, ऋषिकेश होते हुए टपकेश्वर मंदिर, देहरादून में समाप्त होगी। अमृत कलश यात्रा का प्रारंभ करते हुए डॉ तृप्ति ने कहा कि यह अभियान हमारे भारत देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हजारों गांवों की मिट्टी जब दिल्ली में अमृत वाटिका में समर्पित की जायेगी तब यह वास्तव में देश की अखंडता का सच्चा उदाहरण होगा। डॉ तृप्ति ने बताया कि मैं भारत देश के नागरिक होने का कर्तव्य निभते हुए उत्तराखंड राज्य के 101 गांवों से मिट्टी ला कर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बनाया जा रही अमृत वाटिका में प्रदान करना चाहती हूँ। यह मिट्टी 101 गांवों, विद्यालयो, मंदिरों, शिल्पकारो एवं वीर शहीदों के घरों से एकत्र की जाएगी। मेरी यह “अमृत कलश यात्रा” महासू मंदिर, हनोल से 2 अक्टूबर, 2023 को शुरू की गई है जो कि 24 दिनों के बाद यह हनोल, पुरोला, विकासनगर, चंबा, टिहरी, श्रीनगर, पौडी, कोटद्वार, हरिद्वार, ऋषिकेश होते हुए टपकेश्वर मंदिर, टपकेश्वर मंदिर देहरादून में समाप्त होगी। इस यात्रा के प्रथम चरण में महासू देवता मंदिर, हनोल, वन्देमातरम फाउंडेशन, कंडियारी गांव, पुरोला, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, गुंडियत गांव पुरोला, राजकीय इंटर कॉलेज, पुरोला, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पुरोला, एसडीएम निवास, पुरोला, लाखा मंडल, सरस्वती विद्या मंदिर, मुंगेरा, नौगांव, ग्राम पंचायत विनागडेरा मल्ला, पुरोला, ग्राम पंचायत सोंदनी, पुरोला से मिट्टी लाई जा चुकी है। आज विकासनगर, सहसपुर के 10 गांव से मिट्टी लेने जाना है और कल हम चंबा और टिहरी के लिए निकल रहे है। एक दिन देहरादून के रक्षक माने जाने वाले चारो सिद्ध कालू सिद्ध लक्ष्मण सिद्ध, मांडू सिद्ध और मानक सिद्ध से भी मिट्टी एकत्र करने की भी योजना है। उसके बाद पौड़ी, कोटद्वार, हरिद्वार एवम हरिद्वार से मिट्टी एकत्र की जानी है।
डॉ तृप्ति ने बताया 25 अक्टूबर, 2023 को देहरादून में एक एक भव्य समारोह किया जाएगा। फिर 28 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में हम यह मिट्टी प्रधानमंत्री को प्रदान करेंगे। साथ ही उन्हें उत्तराखंड की जनता से कहा कि उनके इस अभियान में उनका सहयोग करें और प्रधानमंत्री मोदी  के “मेरी माटी मेरा देश” अभियान को सफल बनाएं। पत्रकार वार्ता में डीन कैंपस मनीष पांडेय, आशुतोष बडोला डिप्टी डायरेक्टर एडमिन माया कॉलेज, रितिका मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।