फिट्जी का बिग बैंग एज टेस्ट प्रतियोगिता परीक्षाओं में दिखाएगा शानदार परिणाम पाने का रास्ता

कानपुर। आज अत्यधिक प्रतिस्पर्धा का दौर है। इसमें किसी माता-पिता के लिए अपने बच्चों की सही शैक्षणिक क्षमता का पता लगाना और संभावनाओं को जानना कठिन होता है। उनकी इस जरूरत को पूरा करता है फिट्जी जो कि प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए छात्रों को तैयार करने के क्षेत्र में एक जाना-माना नाम है। छात्रों को शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए तैयार करने की फिट्जी की शानदार विरासत रही है। अपने सराहनीय कार्य को आगे बढ़ाते हुए फिट्जी बिग बैंग एज टेस्ट का आयोजन करता है। बिग बैंग एज टेस्ट छात्रों को उनकी क्षमता गहराई से समझने में सहायक सर्वाधिक वैज्ञानिक साधन है जो उन्हें अधिक सोच-समझ कर और सबसे सही करियर का निर्णय लेने में सहायक होगा। हालांकि शिक्षा जगत के ऐसे अन्य संस्थान भी इस तरह की परीक्षाएं आयोजित करते हैं लेकिन कोई भी फिट्जी की उत्कृष्टता की बराबरी नहीं कर पाते हैं। बिग बैंग एज टेस्ट अपने व्यापक और वैज्ञानिक डिजाइन के लिए जाना जाता है। इसमें लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षा के पैटर्न, अवधि, परीक्षा के प्रश्न पत्र की गुणवत्ता और विश्लेषण के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती है। फिट्जी अपने फुल-टाइम फैकल्टी, पैटर्न-प्रूफ स्टडी मटीरियल, ट्रेंड-सेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, व्यक्तिगत कोचिंग, इनोवेटिव प्रोग्राम और यूनिक शिक्षण पद्धति के परिणामस्वरूप आज घर-घर में जाना-माना नाम है। यह साल दर साल बेहतरीन परिणाम दे रहा है। फिट्जी का ऑफलाइन बिग बैंग एज टेस्ट 22 और 29 अक्टूबर, 2023 को होगा।
वर्तमान में कक्षा V, VI, VII, VIII, IX, X & XI के छात्र यह परीक्षा दे सकते हैं और इसके लिए अपनी सुविधा से परीक्षा की तिथि चुन सकते हैं।
ईस्कूल प्रोग्राम की परीक्षा ऑनलाइन होगी। बिग बैंग एज टेस्ट प्रोग्राम जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड, बिटसैट, ओलंपियाड, दसवीं और बारहवीं बोर्ड, एनटीएसई और जूनियर ओलंपियाड सहित कई कठिन परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक व्यापक और सुनियोजित दृष्टिकोण सामने रखता है। इनके करिकुलम गहन शोध के बाद तैयार किए गए हैं और इसमें विशेषज्ञों का मार्गदर्शन रहा है। इसलिए यह प्रोग्राम छात्रों के शैक्षिक लक्ष्य प्राप्त करने और उनकी पढ़ाई में उत्कृष्टता दर्ज करने में मदद करेगा। आज सभी छात्रों का सपना है भारत के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कॉलेजों जैसे आईआईटी, आईआईएससी और एनआईटी में पढ़ना, एनटीएसई, दसवीं / बारहवीं बोर्ड, सीनियर ओलंपियाड, जूनियर साइंस ओलंपियाड जैसी परीक्षाओं में बेहतरीन परिणाम देना या कला, वाणिज्य, मानविकी या मेडिकल जैसे शिक्षा क्षेत्रों में शानदार करियर बनाना या सीयूईटी के माध्यम से विज्ञान में स्नातक की डिग्री पाना। फिटजी के बिग बैंग एज टेस्ट देकर छात्र अपने लक्ष्य के नजदीक पहुंचेंगे। फिट्जी के क्लासरूम प्रोग्राम, इंटीग्रेटेड स्कूल प्रोग्राम और लाइव ऑनलाइन क्लासरूम प्रोग्राम सब की अपनी खास पहचान है और ये छात्रों की जिन्दगियां बदल रहे हैं। बिग बैंग एज टेस्ट किसी छात्र की क्षमता और योग्यता का गहराई से मूल्यांकन करता है ताकि पता चले कि प्रतिस्पर्धी और शैक्षिक परीक्षाओं के लिए उनकी तैयारी किस स्तर की है। यह टेस्ट फिट्जी के अन्य सभी प्रतियोगियों की ऐसी परीक्षाओं को विभिन्न मानकों पर पीछे छोड़ देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।