शहर की प्रतिभा एवं उत्साह का प्रदर्शन किया

  • एसएफए चैम्पियनशिप के तीसरे संस्करण का शुभारंभ

देहरादून। स्पोर्ट्स फॉर ऑल (एसएफए) ने एसएफए चैम्पियनशिप्स के तीसरे संस्करण की शुरूआत की। देहरादून में मंगलवार को उल्लेखनीय ओपनिंग सेरेमनी के साथ एसएफए चैम्पियनशिप्स की शुरूआत हुई, जिसमें एथलीट्स, स्कूलों एवं कोचेज़ ने शहर की प्रतिभा एवं उत्साह का प्रदर्शन किया।  देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश, हरिद्वार और रूड़की में 300 स्कूलों से 12000 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए हैं, देश में स्कूल स्पोर्ट्स में इससे पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में पंजीकरणों की कल्पना तक नहीं की गई है। शहर के सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका देना, स्पोर्ट्स में नंबर वन स्कूल की पहचान करना एसएफए चैम्पियनशिप्स का मुख्य उद्देश्य है ताकि विभिन्न क्षेत्रों से आए एथलीट्स को प्रतियोगिता का मौका दिया जा सके। एसएफए चैम्पियनशिप्स के पहले दिन  का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के एथलेटिक्स मैदान पर तथा पैविलियन ग्राउण्ड के फुटबॉल एरिना में हुआ। पहले दिन एथलेटिक्स का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ जबकि फुटबॉल- अंडर-14, अंडर-16 एवं अंडर -18 की शुरूआत पैविलियन ग्राउण्ड के फुटबॉल एरिना में हुई। एथलेटिक्स की बात करें तो गर्ल्स ने अंडर-6 और ब्वॉयज़ ने 50 मीटर कैटेगरी में प्रतिस्पर्धा की। अंडर-6 फीमेल एथलीट्स के लिए पोडियम जीतने वाले विजेताओं में शामिल थे- महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज से ओशीन पंवर ने गोल्ड  जीता, सेंट जोसेफ़ एकेडमी से अनंता उनियाल ने  सिल्वर जीता तथा माउंट बिशोप स्कूल से तान्या भुटानी ने ब्रॉन्ज़ जीता। वहीं लोग जम्प की अंडर-12 कैटेगरी में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज से प्रत्यूष शर्मा ने गोल्ड जीता, सेंट एनी स्कूल से अंकुश रावत ने सिल्वर तथा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज से पारस रजवार ने ब्रॉन्ज़ जीता। इस सप्ताह एसएफए चैम्पियनशिप्स में एथलीट्स देहरादून के विभिन्न स्पोर्ट्स स्थलों -महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, पैविलियन ग्राउण्ड, परेड ग्राउंड, श्री स्पोर्ट्स एकेडमी और जसपाल राणा शूटिंग रेंज में प्रतिस्पर्धा करेंगे।   तो चैम्पियनशिप्स के दूसरे दिन रोमांच से भरपूर परफोर्मेन्स के लिए तैयार हो जाएं, क्योंकि दूसरे दिन बैडमिंटन मैचों की शुरूआत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।