खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

देहरादून। चकराता क्षेत्र में एक वाहन के खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर तीन शवों को बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस के सुर्पुद किया। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार  सुबह तहसीलदार चकराता द्वारा एसडीआरएफ टीम कोे सूचना दी गयी कि मीनस के पास पाटण नामक स्थान पर एक बुलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलने पर पोस्ट त्यूणी में तैनात एसडीआरएफ टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर एक बुलेरो कैंपर जिसमें 3 लोग सवार थे जो नेवल टिकरी, तहसीलकृ चैपाल, हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की ओर आ रहे थे। विकासनगर की ओर आते समय मीनस के पास वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें तीनों सवारों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनाकर वाहन में फंसे तीनों शवों को बाहर निकाला। जिसके पश्चात कड़ी मशक्कत करते हुए वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतको की पहचान राकेश कुमार पुत्र सूरत सिंह, 26 वर्ष (वाहन चालक) सुरजीत सिंह पुत्र जगत राम, 35 वर्ष व श्याम सिंह पुत्र भागमल, 48 वर्ष निवासी ग्राम टिकरी, तहसील नेरवा, शिेमला, हिमाचल प्रदेश के रूप में की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।